अंबानी परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई गुंजने वाली है। हाल ही में अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की मेहंदी सेरेमनी हुई है। जिसमें जया बच्चन, श्वेता नंदा, रीमा जैन सहित कई बॉलीवुड हस्ती पहुंची। अनमोल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर सभी यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर अंबानी परिवार की बहू कौन हैं।
Anmol Ambani Wedding : इंटरनेट पर वायरल हुईं अनमोल-कृशा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, आखिर कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:13 PM IST
सार
बिजनैसमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी लेडी लव कृशा शाह से शादी करने जा रहे हैं। उन दोनों की तस्वीरें आजकल चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
