फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: अनुपम खेर का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- 'छवि बनाने से ज्यादा जरूरी है जान बचाना'

Thu, 13 May 2021 09:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 13 May 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Criticise Modi Government, Says 'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर काल बनकर आई है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं वहीं हजारों जान गंवा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां अपने-अपने स्तर पर देश की मदद करने के लिए योगदान दे रही हैं। वहीं बीते दिनों दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी इसी सूची में शामिल हुए थे। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए 'प्रोजेक्ट हील इंडिया' (Project Heal India) की शुरुआत की थी। लेकिन इस बार अनुपम इस प्रोजेक्ट नहीं बल्कि दूसरी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने हैं। अनुपम ने केंद्रीय सरकार पर  निशाना साधा है।

Anupam Kher Criticise Modi Government, Says 'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम ने कहा कि इस महामारी की वजह से देश में जो हालात पैदा हो गए हैं उसके लिए अब सरकार को जिम्मेदार ठहराना आवश्यक है और ऐसा करना अब वैध नजर आता है। अनुपम के इस बयान के बाद से वह चर्चाओं में आ गए हैं और काफी हद तक लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

Anupam Kher Criticise Modi Government, Says 'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

इंटरव्यू के दौरान अनुपम कहते हैं, 'कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना 'कई मामलों में वैध' है। यह समझना बहुत जरूरी है कि इस समय इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी लोगों की जान बचाना है। सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ हुई है लेकिन इन खामियों का फायदा दूसरे राजनीतिक दलों को अपने हक में नहीं उठाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Criticise Modi Government, Says 'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अनुपम से जब पूछा गया कि सरकार की कोशिश अभी राहत देने की बजाय खुद की इमेज और समझ को बनाने पर ज्यादा है, तो इसपर वो कहते हैं, 'सरकार के लिए जरूरी है कि वह इस चुनौती का डंटकर सामना करे और उन लोगों के लिए कुछ करे जिन्होंने उन्हें चुना है।'

विज्ञापन
Anupam Kher Criticise Modi Government, Says 'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने गंगा और अन्य नदियों में मिलने वाले अज्ञात शवों का भी संज्ञान लिया। अक्सर सरकार की प्रशंसा करने वाले एक्टर अनुपम खेर ने कहा, ''सरकार को लोगों ने ही चुना है और उसे करना होगा। मैं मानता हूँ कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed