सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reacts on Rishi Sunak becoming Prime Minister of Britain actor said Every Indian should celebrate
ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सैंकड़ों से ज्यादा फिल्मों में काम करके तो लोगों के दिलों में जगह बनाई ही है, इसके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने फैंस के साथ कोई न कोई नया पोस्ट जरूर साझा करते हैं। फिलहाल अब उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए पीएम चुने जाने पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।  


 

Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर ने लगाया सैफ पर लुक कॉपी करने का आरोप! बोले- उनके घर मेरी 100 तस्वीरें होंगी

Anupam Kher reacts on Rishi Sunak becoming Prime Minister of Britain actor said Every Indian should celebrate
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने ऋषि सुनक की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से साझा की हैं। इसके साथ ही उनके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर अपने विचार भी साझा किए हैं। दरअसल ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की खबर के बाद से ही, लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब अनुपम खेर ने इसी को लेकर पोस्ट किया है।
 

Ratan Raajputh: चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा

Anupam Kher reacts on Rishi Sunak becoming Prime Minister of Britain actor said Every Indian should celebrate
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "सवाल ये नहीं है कि ऋषि सुनक हिंदू हैं, मुसलमान हैं, सिख हैं या ईसाई हैं। गर्व की बात यह होनी चाहिए कि एक मूलतः भारतीय हमारे देश की आजादी के 75वें वर्ष में इस देश का प्रधानमंत्री बना है, जिसने हम पर लगभग 200 साल राज किया। हर भारतीय को ये उपलब्धि सेलिब्रेट करनी चाहिए! जय हिंद।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reacts on Rishi Sunak becoming Prime Minister of Britain actor said Every Indian should celebrate
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर की इस पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "भारत माता की जय....वंदे मातरम...मेरा भारत महान"। दूसरे ने लिखा- मुझे भारतीय होने पर गर्व है..जय हिंद। वहीं कई यूजर्स एक बार फिर से कोहिनूर को लेकर कमेंट करते दिखाई दिए।
 

Jacqueline Fernandez: सुकेश के पत्र के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान, कहा- दोहराता हूं, वह निर्दोष हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed