फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: दिवाली पर अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका ने खेली होली, एक्ट्रेस ने शेयर की मजेदार तस्वीर

Tue, 25 Oct 2022 09:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Oct 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli daughter vamika plays holi on diwali 2022 actress shared photo
विराट और अनुष्का के साथ बेटी वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में सोमवार यानी 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड में हर साल की तरह इस बार भी दिवाली की चमक देखने को मिली। यहां पर दिवाली से पहले ही सेलेब्स की पार्टी शुरू हो गई थी और दिवाली वाले दिन तमाम कलाकारों ने अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इन सबके बीच अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जो उनकी लाडली बेटी वामिकी की है। इस तस्वीर में वामिका दिवाली पर होली खेलती दिख रही है। 

anushka sharma and virat kohli daughter vamika plays holi on diwali 2022 actress shared photo
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा। लेकिन तस्वीर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वामिका है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जमीन पर एक क्राफ्ट बोर्ड रखा हुआ है और उसके आसपास बहुत सारा कलर फैला हुआ है। इस बीच तस्वीर में नन्हे नन्हे हाथ भी दिख रहे हैं। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली और होली एक ही दिन।' इसके साथ उन्होंने शॉकिंग चेहरे वाला इमोजी भी लगाया है।

Shahrukh-Gauri: जब शादी के दिन किंग खान ने पहना किराए का सूट, दार्जिलिंग को पेरिस बता गौरी से बोला था झूठ

anushka sharma and virat kohli daughter vamika plays holi on diwali 2022 actress shared photo
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। कुछ समय पहले कपल की बेटी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी बेटी का चेहरा पैपराजी ने रिवील कर दिया था। इस मौके पर अनुष्का ने बेहद ही सख्त रुख अपनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया से सारी तस्वीरें हटाई गई थीं। 

Bigg Boss 16: बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं बिग बॉस के ये प्रतिभागी, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli daughter vamika plays holi on diwali 2022 actress shared photo
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली के लिए यह दिवाली काफी खास रही। दिवाली से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच टी20 मैच हुआ, जिसमें विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी से भारत यह मैच जीत गया। इस जीत पर अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर कर विराट को बधाई दी थी। एक तस्वीर के साथ अनुष्का ने देश को इतनी खुशी देने के लिए विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed