तृप्ति डिमरी और बाबिल खान की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'काला' इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। वहीं, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस सबके बीच फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान हो गए। अभिनेत्री लगभग चार साल बाद स्क्रीन पर नजर आईं, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
Anushka Sharma: ‘कला’ में अनुष्का को देख खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- चार साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'कला' में अनुष्का शर्मा ने 'घोड़े पे सवार' गाने में कैमियो किया है। इस गाने में अभिनेत्री रेट्रो लुक में नजर आई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस गाने में अनुष्का चांद पर बैठकर ये गाना गुनगुनाती हैं। अभिनेत्री को चार साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Hansika Motwani Wedding: शादी से पहले पोलो मैच देखने पहुंचीं हंसिका मोटवानी, शाही अंदाज में मारी एंट्री
एक फैन ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा खूबसूरती और प्रतिभा का मेल हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। अभिनेत्री के कमबैक का इंतजार है, भारतीय सिनेमा का एक रत्न।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा को चार साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लग रहा है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'कहानी, निर्देशन और एक्टर्स के प्रदर्शन के अलावा कला की सबसे अच्छी चीज है चार साल बाद अनुष्का शर्मा को इसमें देखना। मेरे जैसे प्रशंसकों ने आपको याद किया है। आशा है कि आप इसे पढ़ रही होंगी। चकदा एक्सप्रेस का इंतजार रहेगा।'
Apart From The Story Direction and Performances By The Actors #BabilKhan @tripti_dimri23 @swastika24 The Best Thing About #Qala is Seeing @AnushkaSharma on Screen After 4 Freaking Years..
Anushka ne khud nahi bataya tha 😭😂
OMGGGGGGGGGG!!!! 😭😭😭😭😭
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने सरकार को ठहराया सिद्दू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार, कहा- यह राजनीति है
Fans like Me Have Missed You.
Hope You Are Reading This.
Will Be Waiting For #chakdaxpress pic.twitter.com/xGpXUSGIH8
But yeah she is looking so preetty ❤❤@AnushkaSharma ❤#AnushkaSharma https://t.co/iWrE2NSSLw
It feels amazing to see #AnushkaSharma back on screen after 4 years.
Watch #Qala on Netflix RIGHT NOW!!!#QalaonNetflix #TriptiDimri pic.twitter.com/PoBYHC7lW8
फिल्म की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर सहित कई सितारे शामिल हैं। फिल्म की कहानी हिंदी सिनेमा मे अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की है। यह कहानी कला की है, जिसे एक मां अपने स्वार्थ के लिए इस क्षेत्र में ले आती हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
Madhuri Dixit: मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी