फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने फिल्मों के चयन को लेकर कही ये बात, परिवार और काम के संबंध में किया खुलासा

Sun, 01 May 2022 06:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 May 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma revealed about work and family on 34th birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

सुई धागा, एन एस 10 और सुल्तान जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने बताया कि अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने की तरफ ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सब उनको उनकी एक साल की बेटी वामिका से दूर कर देगा। 

anushka sharma revealed about work and family on 34th birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह हमेशा एक बेस्ट स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं जिस तरीके की फिल्में करना चाहती हूं, उसका चयन करने की स्थिति में हूं। जो मुझे मेरी बेटी से अलग बिताए गए समय के लिए जस्टिफाई करे। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने जीवन में हमेशा संतुलन चाहती हैं और वही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और काम को बराबर समय देना चाहती हैं।

anushka sharma revealed about work and family on 34th birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेत्री को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ साल 2018 में जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। शाहरुख खान जीरो में बौने शख्स के किरदार में थे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने साइंटिस्ट आफिया का किरदार निभाया है। जीरो के बाद से अभिनेत्री ने कुछ समय के लिए एक्टिंग के ब्रेक ले लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma revealed about work and family on 34th birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम चकदा एक्स्प्रेस है। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी के किरदार में हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए गेंदाबाजी सीखते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed