फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virushka: एनिवर्सरी पर अनुष्का ने विराट कोहली को बनाया 'भूत', लिखा- जानती हूं, मेरे पीछे तुम हमेशा...

Sun, 11 Dec 2022 01:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Dec 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary Actress wishes husband in hilarious way explain every photo
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। ये एक ड्रीमी वेडिंग थी, विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें देखने के बाद बहुत सी लड़कियों को शादी करने का मन हो गया था। शादी की पांचवीं सालगिरह के मौके पर अनुष्का शर्मा ने बेहद ही अनोखे तरीके से विराट कोहली को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। 

Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary Actress wishes husband in hilarious way explain every photo
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें पहली फोटो तो अनुष्का शर्मा की परी फिल्म की है। इस फोटो को फोटोशॉप किया गया है, जिसमें सामने की तरफ अनुष्का शर्मा हैं और पीछे की तरफ भूत की जगह विराट कोहली खड़े हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary Actress wishes husband in hilarious way explain every photo
विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

एक अन्य फोटो में विराट कोहली हॉस्पिटल में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। दरअसल जब डिलीवरी के दौरान अनुष्का शर्मा दर्द में थीं, तो विराट कोहली उनको बेहतर फील कराने के लिए डिलीवरी के अगले दिन उनके साथ बगल वाले बेड पर लेटे हुए थे। ये कुछ बेहद खास पलों की तस्वीरें हैं, जिनको अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary Actress wishes husband in hilarious way explain every photo
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
चौथी तस्वीर में कॉफी मग है, जिसपर विराट और अनुष्का की तस्वीर छपी है। वहीं पांचवी तस्वीर में अनुष्का ने वो तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका लुक मनी हाइस्ट वाले लुक से कॉपी बताया गया था। बता दें कि इन तस्वीरों पर विराट ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'मुझे पता है कि तुम्हारे पास मेरी सबसे शानदार तस्वीरें हैं'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed