फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया बैन: 'सीवी में लिखी हॉबी अपनानी पड़ेगी' अपारशक्ति खुराना के पोस्ट पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Wed, 26 May 2021 02:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 26 May 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Aparshakti Khurana reacts to Social media ban says we should refer to hobby section written on CV
अपारशक्ति खुराना, सोशल मीडिया - फोटो : Instagram

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के भारत में बैन होने की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। उस वक्त मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी( MEITy) की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नए आईटी नियम को लागू करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया गया था। इसके बाद से 25 मई को डेडलाइन खत्म होने के बाद से ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम के बंद होने की खबरें सामने आने लगीं। इसे लेकर लोगों के बीच काफी तनाव भी हो गया। कोरोना के माहौल में सोशल मीडिया ही एक ऐसा जरिया है जिससे लोग देश-विदेश की जानकारी ले पा रहे हैं साथ ही ये उनके मनोरंजन का साधन भी है। ऐसे में अगर सोशल मीडिया बैन हो जाएगा तो लोगों के लिए जीवन जीना और कठिन हो जाएगा। इस मामले पर आम जनता ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के सितारों की भी दिलचस्प राय सामने आई है।

Aparshakti Khurana reacts to Social media ban says we should refer to hobby section written on CV
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें वो ख्यालों में खोए नजर आए। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा। अपारशक्ति ने लिखा, 'सोच रहा हूं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन हो रहे हैं ऐसे में वक्त बिताने के लिए जो सीवी में हॉबी लिखी थी उसे ही अपनाना पड़ेगा'।





 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

Aparshakti Khurana reacts to Social media ban says we should refer to hobby section written on CV
अपारशक्ति खुराना - फोटो : Instagram

अपारशक्ति खुराना के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'किताबें पढ़ना और खाना खाना'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'खत लिखे जाएंगे भाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाहा, रील से रियल में जीने का हमें अच्छा अभ्यास हो जाएगा'। वहीं कई अन्य यूजर्स ने इस पर तमाम तरह के मजेदार कमेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aparshakti Khurana reacts to Social media ban says we should refer to hobby section written on CV
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

बिग बॉस फेम अली गोनी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। अली ने लिखा, 'सोचो अगर ट्विटर, इंस्टा, फेसबुक बैन हो जाएंगे तो कितने और लोग बेरोजगार हो जाएंगे'। उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एजे, मुझे नहीं पता कि ट्विटर बैन होगा या नहीं, लेकिन हम #JasLy को अंतिम सांस तक अपना समर्थन देंगे। हमें इस बात का अफसोस होगा कि हम जेसली को ट्रेंड नहीं करा पाए'। बता दें कि अली गनी और जैस्मीन भसीन को लोग प्यार से जैसली कहते हैं।


 

विज्ञापन
Aparshakti Khurana reacts to Social media ban says we should refer to hobby section written on CV
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

अली ने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें वो काली टीशर्ट पहने नजर आए। इसमें उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आया। इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, 'ट्विटर, फेसबुक बैन, आहिस्ता-आहिस्ता लोग ही बैन हो जाएंगे'। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।








 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed