फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर फिल्म: बोल्ड सीन्स देकर हिट हुईं थीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- लोग मुझे गिरी हुई औरत समझने लगे थे

Wed, 26 May 2021 02:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 26 May 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat Talking About On Her Bold Scenes In Murder Says I Was Almost Morally Assassinated
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों में बोल्ड सीन्स से लेकर असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए मल्लिका मशहूर हैं। फिल्म 'मर्डर' में अपने बोल्ड अंदाज से एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। 'मर्डर' फिल्म को रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं और अब मल्लिका ने फिल्म में दिए अपने बोल्ड सीन्स को लेकर कुछ बातें कही हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि इस फिल्म में बोल्ड सीन्स करने के बाद लोगों ने उन्हें किस नजरिये से देखा। सिर्फ यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि आज बोल्ड सीन्स करने वाले कलाकारों को लेकर लोगों का क्या नजरिया है। मल्लिका शेरावत ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है और उसमें उन्होंने खुलकर कई बातें कही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा...

Mallika Sherawat Talking About On Her Bold Scenes In Murder Says I Was Almost Morally Assassinated
मल्लिका शेरावत

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'मर्डर' में दिए बोल्ड सीन्स को लेकर कहा, 'जब मैंने साल 2004 मर्डर फिल्म में अभिनय किया, तो इस फिल्म में मेरे सीन को देखने के बाद लोगों ने मेरी लगभग नैतिक रूप से हत्या कर दी थी। मुझे एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा गया था।'

Mallika Sherawat Talking About On Her Bold Scenes In Murder Says I Was Almost Morally Assassinated
मल्लिका शेरावत

उन्होंने आगे कहा, 'जो बोल्ड सीन्स मैंने उस वक्त दिए थे और जो चीजें मैंने पहले की थीं वह अब के समय में बिल्कुल सामान्य हो गई हैं। लोगों का नजरिया बदल गया है। हमारा सिनेमा भी बदल गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat Talking About On Her Bold Scenes In Murder Says I Was Almost Morally Assassinated
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat

मल्लिका शेरावत ने फिल्मों में अपने किरदारों को लेकर कहा, 'लेकिन अब भी, जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो 50 और 60 के दशक के सिनेमा को कोई भी नहीं हरा सकता है। उस समय महिलाओं के लिए हमारे पास अद्भुत भूमिकाएं थीं, लेकिन हमारी फिल्मों में उस सुंदरता की बड़े पैमाने पर कमी है। मैंने ऐसी भूमिका पाने के लिए वर्षों तक इंतजार किया है जिसका कोई मतलब हो।'

विज्ञापन
Mallika Sherawat Talking About On Her Bold Scenes In Murder Says I Was Almost Morally Assassinated
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram

बता दें, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में मल्लिका शेरावत ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मर्डर' में एक्टर इमरान हाशमी के साथ कई बोल्ड सीन्स किए थे। मल्लिका का नाम बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गया था और उन्हें अक्सर इसी तरह के किरदार ऑफर किए जाते थे, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed