फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबाज खान ने पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के लिए भेजे मीठे आम, डिब्बा खोलते ही खुश हो गईं एक्ट्रेस

Wed, 24 Mar 2021 04:48 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 24 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan sent fresh mango to ex wife malaika arora she shared video on instagram
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और फिगर 47 साल की उम्र में भी देखते ही बनते हैं। बेशक इसके पीछे मलाइका की कड़ी मेहनत और खानपान का विशेष ख्याल रखना जैसी तमाम चीजे हैं। वह योगाभ्यास और व्यायाम को लेकर कई बार फोटोज और वीडियोज भी करती रहती हैं। इसके जरिए अभिनेत्री अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और पल-पल के जरूरी और ताजा अपडेट वे फैंस संग शेयर करती हैं। फैंस भी उनकी नई तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया देते हैं। फिर चाहे वो अर्जुन कपूर के साथ हो या बेटे अरहान खान को लेकर हो। वे हर मामले में सुर्खियों में आ जाती हैं। अब वे एक बार फिर अपने पूर्व पति अरबाज खान को लेकर चर्चा में हैं।

arbaaz khan sent fresh mango to ex wife malaika arora she shared video on instagram
malaika, arbaaz - फोटो : Social Media

ये किसी विवाद को लेकर नहीं है, बल्कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और समझदारी को प्रदर्शित करता है। मलाइका ने इसका नजराना अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसको देखकर फैंस एक बार फिर से अरबाज और मलाइका की जोड़ी को याद करने लगे हैं।

arbaaz khan sent fresh mango to ex wife malaika arora she shared video on instagram
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

दरअसल, अरबाज ने अपनी पूर्व पत्नी मलाइका को सर्दियों के बाद इस खास मौसम के दिनों में एक विशेष तोहफा भेजा है। लेकिन ये कोई हीरे-सोने का गहना नहीं, न ही कोई गाड़ी-बंगला है। बल्कि सबके मुंह में पानी ला देने वाला फलों का राजा आम है। उन्होंने एक डिब्बा भरकर मलाइका के लिए ताजे-मीठे आम भेजे हैं, जिसका डिब्बा खोलते ही अभिनेत्री खुश हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan sent fresh mango to ex wife malaika arora she shared video on instagram
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media

अरबाज द्वारा भेजे गए आम का रील वीडियो मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर उनका शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘इस ताजे आम के लिए अरबाज खान और आम वाला को धन्यवाद। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
arbaaz khan sent fresh mango to ex wife malaika arora she shared video on instagram
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

बता दें कि एक जमाने में आइटम सॉन्ग की मशहूर डांसर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और सलमान खान के भाई अरबाज खान पति-पत्नी थे। 1998 में हुई शादी के बाद कई साल एक साथ गुजार चुके जोड़े ने 2017 में तलाक ले लिया था। हालांकि, मलाइका ने कभी इसपर खुलकर नहीं बोला। सिर्फ यही पता चला कि दोनों एक साथ खुश नहीं थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed