{"_id":"5ba0f8bc867a557fec71c778","slug":"arjoon-kapoor-dadi-want-parineeti-became-wife-of-arjoon-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नमस्ते लंदन' की एक्ट्रेस से अर्जुन की शादी करवाना चाहती हैं दादी, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नमस्ते लंदन' की एक्ट्रेस से अर्जुन की शादी करवाना चाहती हैं दादी, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते लंदन' की प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं तो वहीं उनकी दादी ने उनके लिए लड़की पसंद कर ली है। दादी हमेशा से चाहती थीं कि अपने पोते के लिए पंजाबी बहू लाए, अब उन्हें पसंद की बहू मिल गई है। जानिए, कौन है वो लड़की जिसे दादी ने पसंद किया है?
2 of 4
arjun kapoor
दरअसल अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते लंदन का प्रोमो लांच हो गया है, जिसे देखने के बाद अर्जुन कपूर की दादी ने परिणीति चोपड़ा को अपने घर कि बहू बनाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि परिनीति अर्जुन के लिए सही पार्टनर बन सकती हैं। इश्कबाज में भी इन दोनों को एक साथ खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म इन दोनों की पहली फिल्म थी। दशहरा के मौके पर इस फिल्म की लांचिग होगी। इसके ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की इस फिल्म को पर्दे पर खूब देखा जाएगा। परिनीति चोपड़ा पंजाबी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है। इनके फैन्स लंबे समय से इन दोनों को एक साथ पर्दें पर देखना चाहते थे।
3 of 4
Arjun Kapoor
गौरतलब है कि बीते दिनों ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया था। बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पंजाब और लंदन में फिल्माया गया है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी एक पति (अर्जुन कपूर) द्वारा पत्नी (परिणीति चोपड़ा) के लंदन जाने के सपने को पूरा करने पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
फिल्म में परिणीति चोपड़ा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'नमस्ते लंदन' के डायरेक्टर विपुल शाह ने किया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। खास बात यह है कि अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आ रही है। इससे पहले यह दोनों अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।