{"_id":"62b76030e392ce01991cce00","slug":"arjun-kapoor-birthday-special-know-about-love-story-of-malaika-arora-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor Birthday: न उम्र का अंतर रोक सका, न लोगों के ताने, ऐसे परवान चढ़ा अर्जुन और मलाइका का इश्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor Birthday: न उम्र का अंतर रोक सका, न लोगों के ताने, ऐसे परवान चढ़ा अर्जुन और मलाइका का इश्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले अर्जुन इस समय अपनी लेडी लव के साथ दुनिया के सबसे रोमांटिक कहे जाने वाले शहर पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों की उम्र में काफी अंतर है और एक्ट्रेस पहले से शादीशुदा भी थीं, ऐसे में कपल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है लेकिन मलाइका और अर्जुन दोनों ही एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के पावर कपल में की जाती है। ऐसे में आज अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी।
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बयानों और अफवाहों से मिली इश्क को हवा
बॉलीवुड के हर कपल के साथ जैसा होता है, वैसे ही मलाइका और अर्जुन के रिलेशन को लेकर भी काफी समय से चर्चाएं थीं, लेकिन दोनों ने ही इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया था। अक्सर दोनों को एक साथ देखा गया, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। तो चलिए जानते हैं कि कैसे तस्वीरों और अफवाहों ने दोनों के प्यार को हवा दी और कब कहां पहली मुलाकात हुई।
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैशन इवेंट में पहुंचे थे साथ
मलाइका और अर्जुन कपूर को सबसे पहले लैक्मे फैशन वीक में साथ देखा गया था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। इवेंट में अर्जुन अपने दोस्त और डिजाइनर कुणाल रावल के विंटर कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरों देख उनके रिश्ते की अटकलें लगने लगी थीं, और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
न ताने और न उम्र का अंतर रोक पाया रास्ता
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 48 की हैं जबकि अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों के बीच तकरीबन 10 साल का अंतर है और साथ ही मलाइका तलाक शुदा और एक बेटे की मां भी हैं, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया, लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्ड है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।