फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father Day: पिता बोनी कपूर के साथ नहीं है अर्जुन की एक भी तस्वीर? सोशल मीडिया पर साझा किया 'दुख'

Sun, 19 Jun 2022 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jun 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor did not find his photo with Boney Kapoor on Fathers Day shares a picture of Khushi Kapoor and dad
बोनी कपूर-खुशी कपूर-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी वह मोमोज खाते नजर आते हैं तो कभी बहन अंशुला के साथ 'नाच पंजाबन' पर धमाकेदार डांस करके चर्चा में आ जाते हैं। एक बार फिर अर्जुन कपूर अपनी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। दअरसल, अर्जुन कपूर ने फादर्स डे के मौके पर पिता बोनी कपूर की एक तस्वीर साझा की है। मगर, इस तस्वीर में बोनी कपूर के साथ वह खुद नजर नहीं आ रहे, बल्कि छोटी बहन खुशी दिखाई दे रही हैं। आखिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुशी और बोनी कपूर की तस्वीर क्यों साझा की है?  इसकी वजह खुद अर्जुन ने बताई है।

Arjun Kapoor did not find his photo with Boney Kapoor on Fathers Day shares a picture of Khushi Kapoor and dad
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ढूंढने पर भी नहीं मिली तस्वीर
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर और बोनी कपूर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैंने डैड के साथ अपनी तस्वीर ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन मुझे खुशी के साथ ही उनकी ज्यादा तस्वीरें मिलीं।' इसके बाद अर्जुन ने लिखा, 'खुशी और गैंग की तरफ से हैप्पी फादर्स डे।' बता दें कि अर्जुन कपूर ने यह पोस्ट मजाकिया अंदाज में किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।' पोस्ट में अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला कपूर और जान्हवी कपूर को भी टैग किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

Arjun Kapoor did not find his photo with Boney Kapoor on Fathers Day shares a picture of Khushi Kapoor and dad
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी ने दिया दिलचस्प जवाब
अर्जुन की तस्वीर पर खुशी कपूर ने शानदार जवाब दिया। खुशी ने खुद को सबसे चहेती संतान बताते हुए लिखा, 'द फेवरेट चाइल्ड'। इस दौरान एक फैन ने भी अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप अपने पिता के नाम के साथ अपना नाम गूगल करिए, आपको कई तस्वीरें एक साथ मिल जाएंगी।' बता दें कि अर्जुन और अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना सूरी के बच्चे हैं। वहीं, खुशी और जान्हवी, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor did not find his photo with Boney Kapoor on Fathers Day shares a picture of Khushi Kapoor and dad
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी-जान्हवी ने साझा की स्टोरी
बता दें कि खुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अलग से भी अपने पिता बोनी कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी फादर्स डे टू माय फेवरेट पर्सन'। वहीं जान्हवी कपूर ने तस्वीरों का एक कोलाज साझा करते हुए बोनी कपूर को फादर्स डे विश किया। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed