{"_id":"62f915065173fd2d873d4923","slug":"arjun-kapoor-statement-on-those-who-opposed-films-said-boycotting-has-become-a-trend-now-a-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: फिल्मों का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे अर्जुन कपूर, कहा- अंधों के तरीके से...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: फिल्मों का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे अर्जुन कपूर, कहा- अंधों के तरीके से...
अर्जुन कपूर अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा बेबाकी से किसी मुद्दे पर बयान देने के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर बयान देते रहते हैं। हाल ही में कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त तरीके से बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया लोगों के बायकॉट से भरा हुआ है। इसी को लेकर अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बायकॉट के संबंध में बात की।
2 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस तरीके से बोल देना बिल्कुल भी नहीं है, ये सिर्फ बात का बतंगड़ बनाने वाली बात है। उन्होंने आगे कहा कि कम से फिल्म के बारे में सुनकर ये तो देख लीजिए कि सारी चीजें सही तरीके से प्रस्तुत हुई हैं या नहीं बेवजह बात को तूल देना और नकारात्मकता डालना सही नहीं है। क्योंकि सैकड़ों लोगों ने यह फिल्म बनाई है, इसलिए फिल्म देखिए और कॉन्टेक्स्ट पर जाइए।
3 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि आपको शायद ये पता भी नहीं होता है कि आखिर बायकॉट हो क्यों रहा है, लेकिन बातें चालू हो जाती हैं तो लोग उसमें बह जाते हैं। अभिनेता ने कहा कि अंधों के तरीके से बहने से बेहतर है कि फिल्म देखें, अपने विचार रखें और तब आगे की चीजें तय करें। उन्होंने ये भी कहा कि आजकल बायकॉट करना एक ट्रेंड सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में इस फिल्म का भी बुरा हाल हुआ था। एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर के अलावा जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।