{"_id":"5aa2308c4f1c1bb9758b46ba","slug":"arjun-kapoor-to-move-in-boney-kapoor-house-for-step-sisters-jhanvi-khushi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के जाते ही बदले अर्जुन कपूर, सौतेली बहनों और पापा बोनी को इस तरह करेंगे सपोर्ट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के जाते ही बदले अर्जुन कपूर, सौतेली बहनों और पापा बोनी को इस तरह करेंगे सपोर्ट?
Fri, 09 Mar 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की मौत ने पूरे कपूर परिवार को फिर से एक कर दिया। दुनिया जानती है कि श्रीदेवी के जिंदा रहते अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां से कभी सीधे मुंह बात तक नहीं की। मगर अब उनके निधन के बाद अर्जुन उनकी बहन अंशुला कपूर को सौतेली बहनों जाह्नवी -खुशी के करीब आते देखा जा सकता है। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन और अंशुला अपने पापा के साथ थे। 6 मार्च को जाह्नवी के बर्थडे पर अंशुला को जाह्नवी और खुशी के साथ देखा भी गया था। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब अर्जुन अपने पापा के घर ही शिफ्ट होने वाले हैं।
2 of 4
एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अब अर्जुन को ऐसा लगने लगा है कि उम्र के इस पड़ाव में उनके पिता बोनी को एक साथ की जरूरत है। जैसे वो अपनी सगी बहन अंशुला को प्यार करते है ठीक वैसा ही स्नेह जाह्नवी और खुशी के लिए भी पनपने लगा है। अभी तक अर्जुन और अंशुला अपने तरह से जिंदगी जी रहे थे। जबकि बोनी कपूर अपनी दूसरी पत्नी श्रीदेवी और दोनों बेटियों के साथ अगल घर में रहते थे।
3 of 4
खबरों की माने तो अर्जुन अपने पापा के घर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं। श्रीदेवी की मौत की खबर आते ही अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग छोड़कर सीधे मुंबई पहुंचे थे। अगले ही दिन दुबई में अपने पापा को कानूनी कार्रवाई में फंसते देख उनका साथ देने और श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाने दुबई भी पहुंच गए थे। अंतिम संस्कार के बाद बोनी ने श्रीदेवी की याद में सोशल मीडिया पर एक खुला खत लिखा था। जिसमें उन्होंने अर्जुन और अंशुला को मुश्किल वक्त में साथ खड़ा रहने के लिए शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने जाह्नवी-खुशी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी। इस पर अंशुला ने उसे जवाब देते हुए कहा था कि मेरी बहनों के बारे में कुछ ना कहें। बता दें कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी बीवी थीं। पहली पत्नी मोना से बोनी कपूर के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं। पिता की दूसरी शादी के बाद अर्जुन और अंशुला बोनी से बहुत दूर हो गए थे। अर्जुन श्रीदेवी को पसंद नहीं करते थे, ना ही उनकी बेटियों से मिलते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।