{"_id":"616fbe17cdb2e3019a48dd93","slug":"aryan-khan-drugs-case-aryan-khans-concern-for-javed-akhtar-said-paying-the-price-of-being-high-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: जावेद अख्तर को सता रही आर्यन खान की चिंता, कहा- हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुका रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: जावेद अख्तर को सता रही आर्यन खान की चिंता, कहा- हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुका रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले गीतकार जावेद अख्तर हाल ही में एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, जावेद अख्तर ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अपने हाई प्रोफाइल स्वभाव के कारण फिल्म इंडस्ट्री अक्सर निशाने पर रहती है और उसे इसकी कीमत भी चुकाती पड़ती है। लेखक का बयान ऐसे समय में आया है जब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार चल रहे हैं।
इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने बॉलीवुड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। जावेद से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर यह बात फैली है कि आर्यन खान के खिलाफ मामला फिल्म इंडस्ट्री को टारगेट करके जानबूझकर दर्ज किया गया था। इस पर अपना मत रखते हुए गीतकार ने कहा कि, "फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने के कारण यही कीमत चुकानी पड़ती है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं, तो लोगों को आपको नीचे खींचने में मजा आता है, वह आप पर गंदगी फेंकते हैं। यदि आप कुछ नहीं हैं, तो आपके ऊपर पत्थर फेंकने का समय किसके पास है?"
Trending Videos
2 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
लेखक जावेद अख्तर ने अल्मास विरानी और श्वेता समोता द्वारा लिखित पुस्तक चेंजमेकर्स के विमोचन के अवसर पर अपनी बात रखी। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन खान के अलावा जांच एजेंसी ने सात अन्य लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। इन सात लोगों में मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा, नूपुर सतीजा और विक्रांत छोकर के नाम शामिल हैं।
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में जांच कर रही एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इस मामले में अब तक विदेशी नागरिकों और कथित ड्रग तस्करों सहित कुल बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : PTI
वहीं, मामले में बंद आर्यन खान की दायर जमानत याचिका पर आज यानी बुधवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले 14 अक्तूबर को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 20 अक्तूबर को इसे सुनाने की घोषणा की थी। इस सिलसिले में आज दोपहर 2.45 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।