{"_id":"6172596ab100f4391e4ef60f","slug":"aryan-khan-drugs-case-live-ncb-calls-ananya-panday-for-questioning-at-11-am-she-is-not-come-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी दफ्तर में अनन्या से चार घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर से बुलाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी दफ्तर में अनन्या से चार घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर से बुलाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : ANI
Link Copied
आर्यन खान ड्रग पार्टी मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी के अधिकारी अभी और कुछ सवाल करना चाहते हैं, जिस वजह से अनन्या को सोमवार यानी 25 अक्तूबर को एनसीबी दफ्तर में एक बार फिर बुलाया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे से आज दूसरी बार पूछताछ की। अनन्या 2.30 मिनट पर एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। करीब चार घंटे चली पूछताछ के बाद अनन्या पांडे एनसीबी के ऑफिस से निकल चुकी हैं। उन्हें समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 21 अक्तूबर को हुई पूछताछ में अनन्या से आर्यन और ड्रग्स से संबंधित सवाल किए गए।
#UPDATE | Narcotics Control Bureau (NCB) has called actor Ananya Panday for questioning once again on Monday, 25th October.#Mumbai
अनन्या पांडे की चैट से खुलासा
आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद एक्ट्रेस को एनसीबी से समन मिला था। अब खबर है कि अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है।
आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट में एक जगह आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है। इसपर अनन्या ने जवाब दिया था- हां मैं अरेंज कर दूंगी। खबरों की मानें तो एनसीबी ने जब अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया की मैं सिर्फ मजाक कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आर्यन खान और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए। इस दौरान अनन्या के पिता चंकी पांडे भी उनके साथ मौजूद थे लेकिन इंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली ही थीं।
4 of 5
आर्यन खान, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या NCB ऑफिस में पिता चंकी पांडे और एक वकील के साथ पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक अनन्या से पूछताछ में जांच एजेंसी आर्यन से जुड़ी हर बात की तह तक पहुंचना चाहती है। इधर आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। पिछली सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया है। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। एक्ट्रेस ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।