फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'मेट्रो इन दिनों' से आगे निकली 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ', जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Wed, 09 Jul 2025 07:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Jul 2025 07:49 AM IST
सार

Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth: मंगलवार का दिन बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि इस दिन हॉलीवुड फिल्मों ने अच्छी कमाई की।
 

विज्ञापन
Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth Tuesday Collection Bollywood and Hollywood Collection
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, मेट्रो इन दिनों - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों का शोर है। पिछले दिनों फिल्मों की कमाई से यह बात सच होती है। मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से ठीक-ठाक रहा। जहां बॉलीवुड की फिल्मों ने औसत कमाई की, वहीं हॉलीवुड फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं मंगलवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।

Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth Tuesday Collection Bollywood and Hollywood Collection
मेट्रो इन दिनों - फोटो : IMDb

मेट्रो इन दिनों
चार जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की कमाई जहां पहले दिन औसत से कम रही, तो वहीं वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। ओपनिंग डे पर मल्टी स्टारर फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ कर छह करोड़ हो गई। रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई घटी और सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मंगलवार को इसने 2.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 22.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth Tuesday Collection Bollywood and Hollywood Collection
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : एक्स

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
चार जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने शुरुआत से ही अच्छी कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई 13.5 और 16.5 करोड़ रुपये रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई। फिल्म में सोमवार और मंगलवार को क्रमश: 4.1 और 4.39 करोड़ कारोबार किया। फिल्म ने अब तक टोटल 47.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जब 44 के गोविंदा ने 16 साल की अभिनेत्री से किया था रोमांस, लोगों ने की थी आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth Tuesday Collection Bollywood and Hollywood Collection
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स

सितारे जमीन पर
20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर औसत कमाई करते हुए 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 88.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मंगलवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 151.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Metro In Dino vs Jurassic World Rebirth Tuesday Collection Bollywood and Hollywood Collection
एफ1 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

एफ 1
हॉलीवुड की फिल्म 'एफ 1' की बात करें तो भारत के दर्शक इसे अब भी प्यार दे रहे हैं। 27 जून को रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में इसने 35.5 करोड़ रुपये कमा लिए। इसी तरह से मंगलवार को फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रुपये रही। ऐसे में यह फिल्म भारत में अब तक 55.95 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed