Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movies And Web Series Based On Major Political Incidents Madras Cafe Emergency 31st October Jogi
{"_id":"686d0e71c4b1a98cca016034","slug":"bollywood-movies-and-web-series-based-on-major-political-incidents-madras-cafe-emergency-31st-october-jogi-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Political Incident: ‘मद्रास कैफे’ से लेकर ‘इमरजेंसी’ तक, राजनीतिक घटनाक्रमों पर आधारित हैं ये फिल्में और सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Political Incident: ‘मद्रास कैफे’ से लेकर ‘इमरजेंसी’ तक, राजनीतिक घटनाक्रमों पर आधारित हैं ये फिल्में और सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:01 PM IST
सार
Movies-Web Series Based On Political Incidents: देश में कई ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं, जिन पर बॉलीवुड में फिल्में और सीरीज बनाई गई हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में व सीरीज हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत, अमित सियाल और जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागेश कुकुनूर की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘द हंट - द राजीव गांधी असेसिनेशन केस’ अपनी रिलीज के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड पर आधारित इस सीरीज को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। हालांकि, ‘द हंट - द राजीव गांधी असेसिनेशन केस’ से पहले भी राजीव गांधी हत्याकांड समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में व सीरीज बन चुकी हैं। जानते हैं इससे पहले बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर बनीं फिल्मों और सीरीज के बारे में।
2 of 7
मद्रास कैफे
- फोटो : यूट्यूब
मद्रास कैफे
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ‘मद्रास कैफे’ भी राजीव गांधी के हत्याकांड पर ही आधारित है। 2013 में आई इस फिल्म में जॉन अब्राहम और नरगिस फाकरी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म में 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में श्रीलंका के गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के समय की कहानी को दिखाया गया है।
3 of 7
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है। फिल्म में इमरजेंसी से पहले और बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
जोगी
दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘जोगी’ इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए 1984 के सिख दंगों पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत 31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के साथ होती है। इसके बाद फिल्म में दिल्ली और देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दंगों की कहानी को दिखाया गया। फिल्म दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाले सिखों पर इस दंगे से पड़ने वाले प्रभाव पर आधारित है। कैसे वो इन दंगों से बचते हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
वीर दास और सोहा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
31 अक्टूबर
2016 में आई फिल्म ‘31 अक्टूबर’ भी इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद देश में हुई घटनाओं को दिखाती है। फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का केंद्र सिख दंगों पर है। फिल्म में वीर दास ने एक सिख की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन शिवाजी लोटन पाटिल ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।