फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'जब आकाश दीप से मिलूंगा तो उन्हें गले लगाऊंगा', बोले युवराज सिंह, गिल की कप्तानी पर दिया यह बयान

Wed, 09 Jul 2025 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, 'उन्होंने कमाल की कप्तानी की और बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुझे उन पर बहुत गर्व है।'

विज्ञापन
IND vs ENG Lords Test: 'I will hug Akash Deep', said Yuvraj Singh, gave statement on Shubman Gill captaincy
युवराज ने गिल और आकाश दीप पर बयान दिया है - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में वापसी करेंगे और इससे टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत होगी। आकाश दीप और मोहम्मद सिराज का खेलना तय माना जा रहा है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की थी। इस जीत में आकाश दीप और शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई थी। अब इन दोनों को लेकर युवराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। युवी ने कहा है कि वह आकाश दीप से जब मिलेंगे तो उन्हें गले लगाएंगे। इसके अलावा युवराज ने गिल की कप्तानी पर भी बात की। युवराज भी इन दिनों अपने संस्थान 'यूवीकैन चैरिटी' (YouWeCan charity) कार्यक्रम के लिए लंदन में हैं। भारतीय टीम भी उनके इस कार्यक्रम में पहुंची। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर साझा की है।


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


IND vs ENG Lords Test: 'I will hug Akash Deep', said Yuvraj Singh, gave statement on Shubman Gill captaincy
आकाश दीप - फोटो : ANI
पहली बार टीम इंडिया को टेस्ट में लीड कर रहे गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे। वहीं, आकाश ने कुल मिलाकर 10 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर युवराज ने कहा, 'भारतीय टीम का कुल मिलाकर प्रदर्शन शानदार रहा। मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने कमाल की गेंदबाजी की। रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैं आकाश दीप के लिए भी बहुत खुश हूं क्योंकि उनकी बहन कैंसर से उबर रही हैं। जब मैं उनसे मिलूंगा तो उन्हें गले लगाऊंगा।'
 
IND vs ENG Lords Test: 'I will hug Akash Deep', said Yuvraj Singh, gave statement on Shubman Gill captaincy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, 'उन्होंने कमाल की कप्तानी की और बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुझे उन पर बहुत गर्व है और मुझे यकीन है कि उनके पिता को भी उन पर बहुत गर्व होगा। मैं बहुत प्रभावित हूं। मुझे उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों शतक लगाएंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Lords Test: 'I will hug Akash Deep', said Yuvraj Singh, gave statement on Shubman Gill captaincy
मोहम्मद सिराज-आकाश दीप - फोटो : ANI
युवी के चैरिटी कार्यक्रम में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स केविन पीटरसन और डैरेन गफ भी पहुंचे। इस मौके पर पीटरसन ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'वह पूर्ण गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। आधुनिक खिलाड़ियों से इतना कुछ सीखने में सक्षम होना एक अद्भुत यात्रा रही है। मुझे आधुनिक खिलाड़ियों के दिमाग को समझने और यह समझने की क्षमता पसंद है कि आधुनिक खेल में यह कैसे काम करता है।' वहीं, तेज गेंदबाज रहे गफ ने कहा, 'भारत की बल्लेबाजी शानदार रही है। पिछले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की और दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
IND vs ENG Lords Test: 'I will hug Akash Deep', said Yuvraj Singh, gave statement on Shubman Gill captaincy
मोहम्मद सिराज-आकाश दीप-शुभमन गिल - फोटो : ANI
बिहार के सासाराम के आकाश दीप (187 रन देकर 10 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने रविवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में 28 वर्षीय आकाश दीप ने बड़े मंच पर प्रभावित करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी में 99 रन देकर छह विकेट झटके जिससे मेजबान टीम 608 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 271 रन पर सिमट गई। आकाश ने पहली पारी में चार विकेट झटके थे। इसके अलावा शुभमन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 161 रन निकले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed