फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'ऐसे ही 10 विकेट लेते रहो', लॉर्ड्स टेस्ट से पहले आकाश को मिला मां का आशीर्वाद, बहन ने कही यह बात

Wed, 09 Jul 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Jul 2025 09:51 AM IST
सार

मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाश दीप की मां लडुमा देवी ने कहा कि आकाश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आकाश ने एजबेस्टन में दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए थे। अब उनसे लॉर्ड्स में भी यही उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Akash Deep got his mother blessings before Lords Test, sister Akhand Jyoti Said this
आकाश दीप - फोटो : BCCI X
भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर से 10 विकेट लेगा। आकाश दीप के परिवार वालों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उम्मीद जताई कि लॉर्ड्स में वह एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दोहराएंगे। आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने चार और दूसरी पारी में छह विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत 336 रनों की विशाल जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफल रहा।
IND vs ENG 3rd Test: Akash Deep got his mother blessings before Lords Test, sister Akhand Jyoti Said this
आकाश दीप का परिवार - फोटो : Instagram
बहन अखंड ज्योति ने कही यह बात
घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन को कैंसर से जूझ रही अपनी बहन अखंड ज्योति सिंह को समर्पित किया था। अब लॉर्ड्स टेस्ट से पहले अखंड ज्योति ने कहा, 'आकाश ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मुझे समर्पित की है। मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है। उसने वाकई पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वह सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है लेकिन तब भी वह मेरा ख्याल रखता है। जब मैं लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी और वह (आकाश दीप) यहां था, तो वह मुझे देखने के लिए रोजाना अस्पताल आता था।' उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश ने उन्हें फोन किया था। लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले अपने भाई को भेजे संदेश में अखंड ज्योति सिंह ने कहा, 'ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो'।
IND vs ENG 3rd Test: Akash Deep got his mother blessings before Lords Test, sister Akhand Jyoti Said this
आकाश दीप का परिवार - फोटो : Instagram
आकाश दीप को मां ने दिया आशीर्वाद
मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाश दीप की मां लडुमा देवी ने कहा कि आकाश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पति शिक्षक थे और वह आकाश को क्रिकेट न खेलने के लिए कहते थे, लेकिन आकाश सबसे छुपाकर क्रिकेट खेलता था। अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए लडुमा देवी ने कहा, 'ऐसे ही 10 विकेट लेते रहो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Akash Deep got his mother blessings before Lords Test, sister Akhand Jyoti Said this
आकाश दीप का परिवार - फोटो : instagram
जीजा नितेश ने कही यह बात
आकाश दीप के जीजा नितेश कुमार सिंह ने कहा, 'आकाश दीप मेरे बहुत करीब है और वह मुझसे लगभग हर बात साझा करता था। वह पढ़ाई में होशियार था। उसका झुकाव क्रिकेट की ओर था और वह इसके प्रति समर्पित था। वह जहां भी खेलता हर जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता। उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन टीम इंडिया में हुआ।' सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि आकाशदीप लॉर्ड्स में होने वाले आगामी टेस्ट मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Akash Deep got his mother blessings before Lords Test, sister Akhand Jyoti Said this
आकाश दीप-केएल राहुल - फोटो : ANI
आकाश ने किया था खुलासा
आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट के बाद चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उन्होंने अपने यादगार प्रदर्शन को अपनी कैंसर पीड़ित बहन को समर्पित किया था। भावुक आकाश दीप ने कहा था, 'जब भी मेरे हाथ में गेंद होती, तो मेरे दिमाग में उसकी (बहन अखंड ज्योति सिंह) तस्वीर आती है। वह कैंसर से जूझ रही है। वह मेरे प्रदर्शन से बहुत खुश होगी और इससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed