फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरुंधति रॉय को अशोक पंडित ने बताया सफेदपोश आतंकवादी, बोले- सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए

Thu, 26 Dec 2019 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 26 Dec 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Ashoke Pandit calls A white collared terrorist to Arundhati Roy on her NPR NRC remark
Ashoke Pandit and Arundhati Roy - फोटो : Social Media

एक वक्त पर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं और अब लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) पर विरोध जताया। रॉय ने कहा, 'प्रधानमंत्री एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। एनपीआर भी एनआरसी का ही हिस्सा है। एनपीआर के लिए जब सरकारी कर्मचारी जानकारी मांगने आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम रंगा बिल्ला बताइए। अपने घर का पता देने के बजाए प्रधानमंत्री के घर का पता लिखवाएं।' उनके इस बयान के बाद खूब हंगामा हो रहा है। इस बीच फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अरुंधति रॉय को जेल में डालने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स बट गए हैं, कोई रॉय के पक्ष में बात कर रहा है तो वही कोई अशोक के पक्ष में। 

Ashoke Pandit calls A white collared terrorist to Arundhati Roy on her NPR NRC remark
Ashoke Pandit - फोटो : file photo

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सफेदपोश आतंकवादी अरुंधति रॉय एक बार फिर उजागर हुईं हैं। देश के खिलाफ राजद्रोह करना, झूठ बोलना और आधिकारिक दस्तावेज बनाना, राष्ट्र के लिए उनका ज्ञान है। इस श्रेणी के लोग केवल झूठ बोल सकते हैं, धोखा दे सकते हैं और मार सकते हैं- ये घोर अपराधियों के लक्षण हैं। इनको जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।'
 

Ashoke Pandit calls A white collared terrorist to Arundhati Roy on her NPR NRC remark
Prashant Bhushan, Arundhati Roy, Jignesh Mevani - फोटो : PTI

बता दें, अरुंधति रॉय ने एनपीआर को एनआरसी का हिस्सा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के जरिए देश के मुसलमानों को लक्ष्य बनाया जा रहा है। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि एनपीआर और एनआरसी के बीच कोई संबंध नहीं है और उनके डाटाबेस का इस्तेमाल एक-दूसरे के लिए नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashoke Pandit calls A white collared terrorist to Arundhati Roy on her NPR NRC remark
Arundhati Roy - फोटो : अमर उजाला

रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को दिल्ली रामलीला ग्राउंड रैली में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एनआरसी प्रक्रिया के बारे में कभी कुछ नहीं कहा और कहा कि देश में कोई हिरासत केंद्र नहीं हैं। उन्हें पता है कि उनका झूठ पकड़ा जाएगा लेकिन फिर भी उन्होंने झूठ बोला क्योंकि उनके साथ मीडिया है जो उनसे सवाल नहीं करेगी।

Bigg Boss 13: घर में नहीं लौटेंगी देवोलीना, अचानक ये सदस्य हुआ घर से बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed