{"_id":"5b4b212e4f1c1b3f748b4e66","slug":"ashutosh-rana-says-i-love-to-work-with-rishi-kapoor-in-mulk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशुतोष राणा का सपना हुआ पूरा, बोले- ऋषि कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आशुतोष राणा का सपना हुआ पूरा, बोले- ऋषि कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की चर्चित फिल्म ‘मुल्क’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। सामाजिक और आतंकी गतिविधियों पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेता आशुतोष राणा भी दिखाई देंगे।
2 of 4
Ashutosh Rana
अपनी आने वाली फिल्म पर बात करते हुए आशुतोष राणा ने बताया कि वह ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं।
3 of 4
आशुतोष राणा ने कहा- ऋषि कपूर के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उनसे अभिनय की बारीकियों के बारे में भी काफी कुछ जानने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mulk
फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं। मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।