{"_id":"5b220f694f1c1bfa6e8b7d3c","slug":"ayesha-takia-comeback-on-camera-after-long-time-shooting-for-ad-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरसे बाद कैमरे के सामने स्पॉट हुईं सलमान की 'वॉन्टेड' हीरोइन, लिप सर्जरी के बाद अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरसे बाद कैमरे के सामने स्पॉट हुईं सलमान की 'वॉन्टेड' हीरोइन, लिप सर्जरी के बाद अब दिखती हैं ऐसी
Thu, 14 Jun 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की हीरोइन आयशा टाकिया एक अरसे बाद कैमरे पर नजर आई हैं। मुंबई के गोरेगांव के एक स्टूडियो में आयशा एक ऐड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अमर उजाला के कैमरे पर उनकी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें कैद हुई हैं। आयशा टाकिया ने खुद बताया कि यहां वह एक विज्ञापन की शूटिंग करने आई हैं और जल्द ही उनका इरादा फिल्मों में वापसी करने का भी है।
2 of 4
आपको बता दें कि शादी के बाद आयशा लाइमलाइट से दूर हो गई थीं। आयशा ने कहा कि उन्होंने घर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए कुछ दिन का ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह फिर से फिल्मों की स्क्रिप्ट्स सुनना शुरू कर चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी चर्चा में हैं।
3 of 4
आयशा टाकिया की पहली फिल्म साल 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड दिया गया था। साल 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही हालांकि इस फिल्म का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साल 2000 से अब तक तक आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की मानें तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई है। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं। आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से साल 2014 में शादी कर ली थी। आयशा टाकिया को उस वक्त काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उनके ससुर ने रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।