फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tahira Kashyap Birthday: आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप को किया बर्थडे विश, बताया पहली बार गाया था कौन सा गाना

Fri, 21 Jan 2022 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 21 Jan 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurana wishes wife Tahira Kashyap on her birthday
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप को जन्मदिन विश किया है। पेशे से फिल्म निर्माता और लेखिका ताहिरा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। ताहिरा कश्यप आज यानी 21 जनवरी 2022 को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर आयुष्मान ने अपनी वाइफ को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

Ayushmann khurana wishes wife Tahira Kashyap on her birthday
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

आयुष्मान ने लिखी दिल को छूने वाली बात
अभिनेता ने ताहिरा की बहुत सारी तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील साझा किया है। उन्होंने इस रील में 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाने को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लगाया है। इस रील को साझा करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ताहिरा। यह वो गाना है जिसे मैंने तुम्हारे लिए पहली बार 2001 की सर्दियों में सुखना झील की सीढ़ियों पर बैठकर गाया था। काफी टाइम से तुम्हारे लिए गाना नहीं गा पाया हूं लगता है मुझे ये जल्द करने की जरूरत है। अब मुझे याद मत करो, ठीक है।"

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



 
Ayushmann khurana wishes wife Tahira Kashyap on her birthday
अपने बच्चों के साथ आयुष्मान और ताहिरा - फोटो : social media

ताहिरा-आयुष्मान की शादी को हो चुके हैं 13 साल
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने साल 2008 में काफी समय तक डेटिंग करने के बाद शादी की थी। उनकी शादी को 13 साल बीत चुके हैं और इन सालों में उनके बीच का प्यार और बढ़ गया है। उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम विराजवीर खुराना और वरुष्का खुराना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann khurana wishes wife Tahira Kashyap on her birthday
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना अभी लंदन में अपनी आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ उनके पास रकुलप्रीत सिंह और शेफाली शाह के साथ 'डॉक्टर जी ' नाम की फिल्म भी है। आखिरी बार वे वाणी कपूर के साथ 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed