हिंदी सिनेमा में सिटी क्राइम जॉनर की बेहतरीन फिल्म मानी जा चुकी और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत दर्जनों पुरस्कार जीत चुकी फिल्म ‘अंधाधुन’ की दूसरी सालगिरह इसके हीरो आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में मना रहे हैं। मुंबई के बाहर निकल रहे हिंदी सिनेमा के दौर में आयुष्मान अपनी इस फिल्म की कामयाबी के लिए इसके निर्देशक श्रीराम राघवन को सारा क्रेडिट देते हैं और उन्हें इस तरह के सिनेमा का उस्ताद मानते हैं।
कल्ट फिल्म ‘अंधाधुन’ की रिलीज को दो साल पूरे, फिर श्रीराम के साथ जोड़ी बनाने को इच्छुक आयुष्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कहते हैं, “श्रीराम राघवन हमारी पीढ़ी के बेहतरीन लोगों में शुमार हैं और जब चालाकी भरी, साइकोलॉजिकल थ्रिलर की बात आती है, तो वह पूरी तरह से इस जॉनर के उस्ताद हैं। श्रीराम सर के साथ रचनात्मक तौर पर जुड़ना और उनसे सीखना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है।”
इस साल टाइम मैगजीन की दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल आयुष्मान मानते हैं कि उनका अब तक का फिल्मी सफर काफी कुछ उनकी अच्छी किस्मत के लचे भी सही रास्ते पर जा रहा है। वह कहते हैं, “मैं काफी भाग्यशाली रहा कि मैंने अपने समय के कुछ बेहतरीन और स्वप्नदर्शी फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। मेरे लिए सम्मान की बात ये है कि मुझे श्रीराम राघवन की इस फिल्म में काम करने का अवसर मिला।”
श्रीराम इस फिल्म की याद करते हुए यही कहते हैं कि जब वह अपनी इस फिल्म के लिए हीरो तलाश रहे थे और अपनी पिछली फिल्म ‘बदलापुर’ के हीरो वरुण धवन को पाने में नाकाम रहे थे तभी उनके पास आयुष्मान का इस फिल्म के लिए ऑडीशन देने का संदेश आया था।
‘अंधाधुन’ के निर्देशक श्रीराम राघवन, इसकी वीडियो एडिटर और को राइटर पूजा लाढा सुरती के साथ साथ इसके निर्माता संजय राउतरे के लिए फिल्म ‘अंधाधुन’ किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। फिल्म के सीक्वल की चर्चा भी काफी दिनों से रही है और इसका क्लाइमेक्स भी कुछ ऐसा ही खत्म हुआ था। आयुष्मान कहते हैं, “मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं श्रीराम सर का शुक्रगुजार हूं और उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं, उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ होंगे।”
पढ़ें: अभिनेता विशाल आंनद का निधन, लंबे समय से थे बीमार

कमेंट
कमेंट X