आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में करने के लिए फेमस हैं। उन्होंने अपने फिल्मों के चयन और एक्टिंग के दम पर अभिनय जगत में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन यह साल आयुष्मान के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इस वर्ष उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाईं। 'डॉक्टर जी' और 'अनेक', दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर एक्टर ने बड़ा बयान दिया है।
Ayushmann Khurrana: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान ने कहा, 'मैं हिट और फ्लॉप की चिंता किए बिना प्रोजेक्ट पर काम करना पसंद करता हूं'। अभिनेता ने आगे कहा कि 'भारत होमोफोबिक देश है'। अपने करियर के शुरुआती दौर में की गई फिल्मों के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि 'मैंने अपने करियर की शुरुआत ऐसी फिल्मों से की, जिन पर काम करना अधिकतर एक्टर पसंद नहीं करते। ये फिल्में लीग से थोड़ा हटकर थीं। लेकिन ये फिल्में अच्छा बिजनेस नहीं कर सकीं। क्योंकि हमारा देश होमोफोबिक देश है, यह दुर्भाग्य की बात है।'
यह भी पढ़ें: श्रीकांत की बायोपिक में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री, राजकुमार के साथ दिखेंगी अलाया और ज्योतिका
आयुष्मान ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, 'एक एक्टर के तौर पर मुझे रिस्क लेना पड़ता है, बिना रिस्क लिए मैं अपने करियर में ज्यादा बेहतर काम नहीं कर पाऊंगा। अगर मैं रिस्क लेना छोड़ देता हूं तो एक जगह स्थिर हो जाऊंगा।' आयुष्मान ने कहा कि उन्हें एक्टर के तौर पर हमेशा अपनी सीमाओं को बढ़ाना होता है। इसलिए नए कटेंट देखकर फिल्में तय करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में अधिकतर कम बजट की होती हैं। इसलिए अगर बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म नहीं चलती है तो उससे ज्यादा नुकसान नहीं होता है'।
यह भी पढ़ें: पुलिस अफसर बन मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे तुषार कपूर, जानें कब रिलीज होगी सस्पेंस से भरपूर 'मारीच'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' नामक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। अब देखना यह होगा कि आयुष्मान की अन्य फिल्मों की ही तरह यह भी बॉक्स ऑफिस पर फेल होगी या धमाल मचाएगी।
यह भी पढ़ें: 'एक्टर्स कुछ नहीं करते...फिर भी उन्हें पूरा क्रेडिट दे दिया जाता है', प्रियंका का बड़ा बयान