फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बी प्राक ने बताई अक्षरा सिंह की जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, बोलीं- इसे कहते हैं भिगोकर जूते मारना

Sun, 29 May 2022 08:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 29 May 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
B Praak told the biggest mistake of Bhojpuri Actress Akshara Singh's life, See Video
अक्षरा सिंह, बी प्राक - फोटो : Instagram

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ बी प्राक नजर आ रहे हैं। बी प्राक वीडियो में अक्षरा सिंह की जिंदगी की सबसे बड़ी गलती के बारे में बता रहे हैं और उन्हें अपनी मीठी-मीठी बातों से ही ताने मार रहे हैं।

B Praak told the biggest mistake of Bhojpuri Actress Akshara Singh's life, See Video
अक्षरा सिंह, बी प्राक - फोटो : Instagram

दरअसल, अक्षरा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया उससे समझ आ रहा है कि उन्होंने बी प्राक का शो मिस कर दिया है, जिस वजह से प्राक उनसे नाराज है। लेकिन अपनी नाराजगी जाहिर करने का भी उनका एक अलग ही अंदाज है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बी प्राक वीडियो में कहते हैं, ‘ये हैं भोजपुरी के सबसे बड़े स्टार, बहुत बड़े स्टार, हमारे से भी बड़े स्टार। पर आज जो सबसे बड़ी गलती इन्होंने की है अपनी जिंदगी में कि मेरा शो ही मिस कर दिया है। ये इतने लेट हो गए है कि सारा शो ही खत्म हो गया। लोगों ने इतना प्यार दिया और इतना तैयार होकर आए हैं कि मेरा शो ही मिस कर गए।’ इस पर अक्षरा सिंह हंसते हुए कहती हैं, इसे कहते हैं भिगोकर कर जूता मारना।

B Praak told the biggest mistake of Bhojpuri Actress Akshara Singh's life, See Video
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भले ही वो गुस्से में हैं, लेकिन उनके अंदर की मिठास उन्हें रूखा नहीं होने देती, देखिए कितनी प्यारे तरीके से ये अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। लेकिन मुझे आपका शो मिस करने का दुख है, वो भी मुंबई के ट्रैफिक की वजह से। मैं वादा करती हूं कि अगले शो के लिए जरूर वहां रहूंगी, चाहे कुछ हो जाए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन
B Praak told the biggest mistake of Bhojpuri Actress Akshara Singh's life, See Video
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

इसके अलावा अक्षरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई, जिसमें भी बी प्राक समय से नहीं पहुंचने की शिकायत करते नजर आ रहे हैं और अक्षरा उनसे पुणे वाले शो में मिलने का वादा करती हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed