फिल्म 'बागी-2' गत शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक-निर्माता भले ही इस कारण जश्न मना रहे हों लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के ओपनिंग सीन में कश्मीरी शख्स को सेना की जीप में बांधकर ले जाते दिखाया गया। यह सीन असली घटना से प्रेरित है जो कि लोगों के बीच विवाद पैदा कर सकता है।
फिल्म 'बागी-2' के इस सीन से हरे हुए कश्मीर में जीप में बांधकर ले जाने के 'जख्म', ट्विटर पर छिड़ी बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते साल जम्मू-कश्मीर में जवानों पर स्थानीय नागरिकों ने पत्थरबाजी की थी जिसके बाद 09 अप्रैल 2017 को 53 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर लीतुल गोगोई ने सेना की जीप पर एक कश्मीरी युवक को बांधकर इलाके में घुमाया था। हालांकि, इस घटना को लेकर सेना को काफी विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा था। मगर वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर के उस फैसले की तारीफ भी की थी। सेना ने बाद में मेजर गोगोई को सम्मानित भी किया था।
फिल्म 'बागी-2' में टाइगर ने रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी का किरदार निभाया है। वह कश्मीर में सेना के कमांडो के रोल में नजर आए हैं और अपनी जीप के आगे मानव ढाल के रूप में एक शख्स को बांध देते हैं ताकि वहां के पत्थरबाज उन पर हमला न कर सकें। फिल्म की कहानी में रॉनी के इस कदम को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया जा रहा है तो वह कहते हैं- 'पत्थर फेंकने तक को ठीक था पर तिरंगे को नहीं जलाना चाहिए था।'
फिल्म के रिलीज के बाद टि्वटर पर इस मसले पर गहमा-गहमी नजर आ रही है। लोग फिल्म के इसी सीन को लेकर एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। लोग कश्मीर की इस पुरानी घटना से मिलते-जुलते मीम सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं।
Hmm, haven't watched a Hindi movie in months, but I will make an exception for this one! Going to watch #Baaghi2 JUST for this scene! pic.twitter.com/xzY32TfsdG The New Bollywood Movie #Baaghi2 Contains This scene 😂
Tiger Shroff did a Major Gogoi in it 😂
Also he is seen Sending Stone Pelters to Jannat😂😂😂
Must watch movie only for this scene 😙😙
Love it
Honest review - 3.5/5 pic.twitter.com/1srxXBRJe1