सब्सक्राइब करें

New Release: पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी, इस डायरेक्टर की फिल्म में करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Jul 2022 10:12 AM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

विज्ञापन
Baahubali fame Prabhas and Anushka Shetty will be seen together again on screen in director maruthi next film
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं, उनकी फिल्म बाहुबली 2 के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इनके दोबारा साथ आने का इंतजार है। ऐसे में अब जल्द ही फैंस की यह इच्छा पूरी होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

Trending Videos
Baahubali fame Prabhas and Anushka Shetty will be seen together again on screen in director maruthi next film
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने- माने फिल्म निर्देशक मारुती की आने वाली फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हामी भर दी है। वहीं, डायरेक्टर की इस फिल्म में प्रभास भी काम करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल दीवाली या दशहरा पर इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali fame Prabhas and Anushka Shetty will be seen together again on screen in director maruthi next film
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के सामने आते ही अब प्रभास और अनुष्का  के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में तीन अभिनेत्रियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक अनुष्का शेट्टी के अलावा अन्य दो एक्ट्रेसस के नाम को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। 

Baahubali fame Prabhas and Anushka Shetty will be seen together again on screen in director maruthi next film
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी

यह पहली बार नहीं है जब प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 'बिल्ला', 'मिर्ची' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म बाहुबली को तो दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे।  हालांकि, इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed