{"_id":"5bf39520bdec22694f4620e5","slug":"baahubali-fame-prabhas-look-change-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: क्या से क्या हो गए 'बाहुबली', इतना वजन बढ़ा कि पहचानना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: क्या से क्या हो गए 'बाहुबली', इतना वजन बढ़ा कि पहचानना भी हुआ मुश्किल
Tue, 20 Nov 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' से देश-दुनिया में मशहूर होने वाले प्रभास इन दिनों अपनी नई फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं । प्रभास कभी-कभी किसी इवेंट में भी नजर आ जाते हैं लेकिन वो लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं । हाल ही में प्रभास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों में प्रभास काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं ।
2 of 5
prabhas
- फोटो : instagram
प्रभास का वजन काफी बढ़ गया है । 'बाहुबली' के लुक से बिल्कुल अलग प्रभास ने शायद अपनी फिटनेस पर ध्यान देना छोड़ दिया है । उन्हें देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि वो वही 'बाहुबली' के एक्टर हैं जिनका फिजीक देख दर्शक इंप्रेस हो गए थे । ये तस्वीरें फिल्म RRR के लॉन्चिंग के दौरान की हैं ।
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण नजर आएंगे । लॉन्चिंग में 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी नजर आए । फिल्म 'साहो' की शूटिंग अपने आखिरी चरण पर है । अब जो प्रभास का लुक नजर आ रहा है वो उनकी अगली फिल्म का हो सकता है ।
'साहो' के बाद प्रभास डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार की फिल्म करेंगे इसलिए वो उसके लुक की तैयारी कर रहे हैं । फिल्म का टाइटल अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है । इस फिल्म में प्रभास एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आ सकते हैं । बता दें कि प्रभास की 'साहो' एक बड़े बजट की फिल्म है ।
विज्ञापन
5 of 5
prabhas
- फोटो : instagram
फिल्म के एक्शन सीन पर काफी पैसे खर्च किए गए हैं । फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है । खबरों की मानें तो फिल्म करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही है । 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत हैं । इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।