बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर का कहना है कि एक्टर सैफ अली खान और सुनील शेट्टी कोई भी नेगेटिव रोल करने से पहले उनका लुक कॉपी करते हैं। गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह सभी बातें कही हैं। दरअसल, हाल ही में गुलशन ग्रोवर से आज के दौर में उनके पसंदीदा विलेन के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह जवाब दिया। गुलशन ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अपने तीन अच्छे दोस्तों- जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की वजह से उनके पास प्रोजेक्ट्स आने बंद हो गए।
Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर ने लगाया सैफ पर लुक कॉपी करने का आरोप! बोले- उनके घर मेरी 100 तस्वीरें होंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं। वह रॉकी, सदमा, सोहनी महिवाल, खतरों के खिलाड़ी, राम लखन, सौदागर, कुर्बान, अनाड़ी, राजा बाबू, मोहरा, राजा की आएगी बारात, हेरा फेरी, कौन कितने पानी में, सड़क, सूर्यवंशी जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब गुलशन ग्रोवर से पूछा गया कि आज के दौर में उनका फेवरेट विलेन कौन है? इस पर गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'मुझे पता है। ये सभी (जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी) मेरी फिल्में देखते हैं। ऐसे में कौन फेवरेट हो सकता है?'
Afsana Khan: सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना खान पर घूमी शक की सुई, इन गानों में बिखेर चुकी हैं आवाज का जादू
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि 'जैकी, संजय और सुनील मेरे रोल ये करने लग गए।' बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने सैफ अली खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, 'सैफ अली खान के घर पर तो मेरी 100 तस्वीरें होंगी। रोज मेरी फोटो निकाल कर सोचता होगा, दाढ़ी कैसे लगाऊं, आंख में काजल कैसे लगाऊं, क्या करूं?'
Salman Khan: सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव
वहीं सुनील शेट्टी का नाम लेते हुए कहा कि 'सुनील ने तो लाइब्रेरी और फोटोज का एक गुलशन ग्रोवर सेक्शन बनाया है।' गुलशन ग्रोवर ने दावा किया, 'ये सभी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के पास जाते हैं आलिम के पास तो पूरी स्क्रैपबुक होगी। वह खुद मेरी फिल्में देखता है और इन लोगों को बताता भी नहीं कि गुलशन ग्रोवर से स्टाइल कॉपी कर रहा हूं।' गुलशन ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कमल हासन लीड रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा भी गुलशन ग्रोवर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।
Asin Birthday: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थीं असिन, फिर अचानक कह दिया सिनेमाई दुनिया को अलविदा