फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badhaai Do Collection: 'रूही' के साल भर में ही आधे पर आ गए राजकुमार, 'जजमेंटल' और 'स्त्री' से भी कम हुई 'बधाई दो' की ओपनिंग

Sat, 12 Feb 2022 03:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
Badhaai Do Box Office Collection: Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar Film Badhaai Do earned 1.65 Cr India net on its first day
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए केवल 1.65 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है। यदि हम समान जॉनर की फिल्म की बात करें तो, दो महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने अपने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसलिए यह कहना गलत होगा कि फिल्म के जॉनर की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर पाई।

Badhaai Do Box Office Collection: Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar Film Badhaai Do earned 1.65 Cr India net on its first day
राजकुमार राव की फिल्म बधाई हो की रिलीज डेट - फोटो : rajkummar_rao/instagram

वहीं अगर फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। हालांकि दोनों की पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला कलेक्शन किया है। राजकुमार राव की पिछली पांचों फिल्मों ने अपने पहले दिन 0.90 करोड़ रुपये से लेकर 6.82 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। वहीं उनकी आखिरी फिल्म रूही ने 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी महज एक साल के भीतर राजकुमार राव आधे पर आ गए। यहां देखिए पूरी सूची - 

 फिल्म  कलेक्शन (पहले दिन की कमाई)
मेड इन इंडिया 0.90 करोड़
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 2.90 करोड़
रूही 3.06 करोड़
जजमेंटल है क्या 4.50 करोड़
स्त्री 6.82 करोड़
Badhaai Do Box Office Collection: Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar Film Badhaai Do earned 1.65 Cr India net on its first day
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अब बात करते हैं इस फिल्म की फीमेल लीड भूमि पेडनेकर की। अभिनेत्री की पिछली पांच फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.48 करोड़ रुपये से लेकर 10.15 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। अगर भूमि पेडनेकर की आखिरी फिल्म की बात करें तो, पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 9.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली भूमि भी अपना जादू नहीं बिखेर पाईं। यहां देखिए पूरी सूची

फिल्म कलेक्शन (पहले दिन की कमाई)
सांड की आंख 0.48 करोड़
सोनचिड़िया 1.20 करोड़
शुभ मंगल सावधान 2.71 करोड़
पति पत्नी और वो 9.10 करोड़
बाला 10.15 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed