{"_id":"5aa15c364f1c1b8a258b608a","slug":"bajrangi-bhaijaan-box-office-collection-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में रिलीज होते ही सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानिए अबतक की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में रिलीज होते ही सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानिए अबतक की कमाई
Thu, 08 Mar 2018 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चीन में रिलीज होते ही सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' कामयाबी के सारे रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसके मुताबिक जल्द ही विदेशी धरती पर 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो जाएगी।
2 of 4
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म अबतक 14 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। भारतीय अर्थव्यवस्था के मुताबिक ये रकम 91.07 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, ‘बजरंगी भाईजान चीन में 100 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंचने वाली है। वीकडेज में भी फिल्म ने बढ़िया कमाई की है। सोमवार से बुधवार तक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सोमवार को फिल्म ने 10 लाख 75 हजार डॉलर, मंगलवार को 10 लाख 85 हजार डॉलर और बुधवार को 10 लाख 92 हजार डॉलर कमाए हैं जबकि अब तक यह फिल्म कुल 14 लाख डॉलर से ऊपर (91 करोड़ रुपये) कमा चुकी है। सुपर्ब ट्रेंडिंग!’
3 of 4
सलमान खान की इस फिल्म को चीन में ‘लिट्ल लोलिता मंकी गॉड अंकल’के नाम से रिलीज किया गया है। जो विदेशी मार्केट में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में 18 करोड़ रुपये का कारोबार कर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जबकि ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ ने पहले दिन 40 करोड़ रूपये बटोरे थे। फिल्म को चीन में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'बजरंगी भाईजान' की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने के लिए सीमा पार कर जाता है। फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी, ओम पूरी, सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। बच्ची के किरदार में हर्षाली मल्होत्रा ने सभी का दिल जीता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।