बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी संगीत की दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं। बॉलीवुड में रॉक म्यूजिक लाने का श्रेय बप्पी लहिड़ी को ही जाता है। उनका जन्म 27 नवंबर 1952 में पश्चिम बंगाल में हुआ था। अपने म्यूजिकल करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने बनाए जिसकी वजह से उन्हें डिस्को किंग भी कहा जाता है। गानों के अलावा वह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते थे।
Bappi Lahiri: राज कुमार ने बप्पी दा को दे डाली थी मंगलसूत्र पहनने की सलाह, ताना सुन ऐसा था सिंगर का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा उन्हें सोने के आभूषण पहने हुए देखा जाता था। गहने पहनने की प्रेरणा अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से मिली थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि हॉलीवुड गायक सोने की चेन पहनते थे तो मुझे काफी अच्छा लगता था। मैंने तभी सोच लिया था कि जब मैं सफल हो जाऊंगा तो लोगों के सामने अपनी अलग छवि पेश करूंगा।
Bollywood Celebs: वो स्टार्स जिन्हें शुरू में कर दिया गया था रिजेक्ट, आज जमा चुके हैं अभिनय का सिक्का
उनसे जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है जब उनके अभूषणों पर किए गए कटाक्ष से वह हैरान रह गए थे। दरअसल, यह मजाक किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रहे एक्टर राजकुमार ने किया था। बप्पी लाहिड़ी की मुलाकात राजकुमार से एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में बप्पी ढेर सारे गहने पहनकर पहुंचे थे। उन्हें देखकर राजकुमार से भी रहा नहीं गया और उन्होंने उन पर कमेंट कर डाला।
KRK: साल 2024 में रिलीज होगी आदिपुरुष? केआरके ने किया शॉकिंग खुलासा, मेकर्स को लग सकता है करोड़ों का चूना
एक्टर ने कहा कि वाह...शानदार...एक से बढ़कर एक गहने पहने हो...सिर्फ एक मंगलसूत्र की कमी रह गई है वह भी पहन लेते। राजकुमार की बात सुनकर बप्पी लहरी कुछ न कह सके और उनकी बातों पर ठहाके लगाने लगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बप्पी लाहिड़ी ने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक में की थी। फिल्म 'जख्मी' से वह फेमस हुए। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 80 के दशक में उन्होंने लगातार कई फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया। कंपोजर के अलावा बप्पी अच्छे सिंगर भी थे। उन्होंने कई चार्टबस्टर गाने भी गाए हैं जिन्हें लोग आज भी सुनन पसंद करते हैं।
Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में