फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहली बार आनंद के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं सोनम कपूर, पति के साथ कर सकती हैं कांस में वॉक

Sun, 13 May 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Before Cannes appearance Sonam Kapoor spotted on airport with husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की मोस्ट पॉपुलर शादियों में शुमार हो गई हैं। इन दोनों के रिसेप्शन के वीडियो भी जमकर वायरल हुए जिसमें दोनों एक साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सोनम कांस में आनंद के साथ नहीं बल्कि अकेली वॉक करेंगी लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं वह कुछ और ही इशारा कर रही हैं।
Before Cannes appearance Sonam Kapoor spotted on airport with husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor
सोनम और आनंद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक दूसरे का हाथ थामे यह कपल काफी क्यूट लग रहे थे। कांस में अपीरियंस से कुछ वक्त पहले सोनम का पति के साथ इस तरह से एयरपोर्ट पर नजर आने से इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है कि वह आनंद के साथ रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। 
Before Cannes appearance Sonam Kapoor spotted on airport with husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor
अपने स्टाइल से लोगों को कायल करने वाली सोनम एयरपोर्ट पर फ्लोरल साड़ी पहनी हुई थीं। इसके साथ उन्होंने स्नीकर पहना हुआ था। तो वहीं आनंद कोट-पैंट में नजर आए। हाथों में मेहंदी और चेहरे पर क्यूट सी स्माइल में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before Cannes appearance Sonam Kapoor spotted on airport with husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor
इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनम ने आनंद आहूजा के साथ सेल्फी भी शेयर की है। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें आनंद वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनम उनके कंधे पर सिर रखकर आराम कर रही हैं। फिलहाल सोनम आनंद के साथ कांस के रेड कारपेट पर वॉक करेंगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि सोनम के फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
Before Cannes appearance Sonam Kapoor spotted on airport with husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor
शादी के बाद सोनम कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार वॉक करेंगी। सोनम रेड कारपेट पर 14 और 15 मई को वॉक करेंगी। सोनम का कांस में यह 8वां अपीरियंस होगा। सबसे पहले सोनम ने साल 2011 में रेड कारपेट पर वॉक करके इस फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed