रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म 'मिस्टर मम्मी' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अभिनेत्री जेनेलिया तो इस फिल्म में प्रेग्नेंट दिखाई ही गई हैं लेकिन साथ ही रितेश देशमुख फिल्म में प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि पुरुष प्रेग्नेंसी की बात चली हो या फिर उस पर फिल्म बनाई गई है। इससे पहले भी पुरुषों की प्रेगनेंसी और बच्चे को जन्म देने की कहानी पर आधारित फिल्में बनाई जा चुकी हैं।
Male Pregnancy based Movies: 'मिस्टर मम्मी' ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखाई गई पुरुष प्रेग्नेंसी की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रैबिट टेस्ट (1978)
रैबिट टेस्ट एक अमेरिका कॉमेडी फिल्म है, जो दुनिया के पहले प्रेग्नेंट होने वाले पुरुष के बारे में है। इस फिल्म का निर्देशन और सह लेखन जोन रिवर द्वारा किया गया है जबकि बिली क्रिस्टिल ने इसमें एक नाइट स्कूल टीचर की किरदार अदा किया है, जिसे पता चलता है कि वह दुनिया का पहला प्रेग्नेंट होने वाला पुरुष है। इस फिल्म में फीमेल पार्टनर से मेल पार्टनर की प्रेग्नेंट होते दिखाया गया है।
जूनियर (1994)
इवान रीटमैन द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 'जूनियर' एक अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अर्नोल्ड श्वार्जगर, डैनी डेविटो और एम्मा थॉम्पसन ने अहम किरदार अदा किए हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें एक प्रयोग की वजह से अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को प्रेग्नेंट होते दिखाया गया है।
ममाबॉय (2017)
आरोन लेओंग द्वारा निर्देशित और रिक कुएब्लर द्वारा लिखित व निर्मित फिल्म 'ममाबॉय' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें लड़की अपनी प्रेग्नेंट पार्टनर का बच्चा अपने पेट में ट्रांसप्लांट करवाता है, इतना ही नहीं वह बच्चे को जन्म भी देता है।