{"_id":"5c429642bdec2273487f2583","slug":"before-release-president-ramnath-kovind-watched-film-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देखी 'मणिकर्णिका', ऐसा था कंगना का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देखी 'मणिकर्णिका', ऐसा था कंगना का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 19 Jan 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
एक तरफ करणी सेना लगातार कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज का विरोध कर रही है तो दूसरी तरफ कंगना ने करणी सेना पर बड़ा पलटवार किया है। कंगना ने विरोध करने वालों को बर्बाद करने की बात कही है। कंगना रनौत बहुत खुश भी हैं क्योंकि रिलीज से पहले उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' की राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।
Trending Videos
2 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : ट्विटर
बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में कंगना रनौत, प्रसून जोशी के साथ फिल्म की कास्ट और क्रू भी मौजूद रहे। फिल्म के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कंगना रनौत को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग से कंगना रनौत बहुत खुश हैं। कंगना ने कहा, 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई देश का गौरव हैं और सही मायनों में वह असली हीरो हैं। हमारी पूरी टीम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शक्ति और शौर्य को दिखाती है।'
4 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले ही कंगाना बहुत एक्साइड थीं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी यह फिल्म यह फिल्म हिंदी और तेलगु भाषा में 25 जनवरी को रिलीज की होगी। । इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने खास ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika
- फोटो : twitter
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म में अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।