फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इन एक्टर्स के गुरु रहे हैं ओशो, एक ने तो आश्रम में रहकर टॉयलेट तक किए साफ

Sat, 19 Jan 2019 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Jan 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities and their spiritual guru osho rajneesh
vinod khanna, osho - फोटो : file photo

आचार्य रजनीश यानी ओशो को कोई धार्मिक गुरु मानता है तो कोई भगवान के रूप में पूजता है। ओशो एक ऐसे दार्शनिक हैं जिनके भक्त आज भी पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। बचपन में ओशो का नाम चंद्रमोहन जैन था। जबलपुर में पढ़ाई पूरी करने के बाद जबलपुर यूनिवर्सिटी में बतौर लेक्चरर ज्वाइन किया। ओशो का निधन आज ही के दिन साल 1990 में पुणे में हुआ था। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे जो उनसे बेहद प्रभावित रहे।

bollywood celebrities and their spiritual guru osho rajneesh
irrfan - फोटो : file photo

एक्टर इरफान इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन में हैं। उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। इरफान ओशो के विचारों से काफी प्रभावित हैं। वो एक्सर ओशो की किताबें पढ़ते हैं। इरफान ने पुणे स्थित ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशनन रिजॉर्ट में भी एक दिन बिताया था। इरफान ने अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि ओशो के रिजॉर्ट में जाना हमाम में नहाने जैसा है जहां सारी गंदगी धुल जाती है। 

bollywood celebrities and their spiritual guru osho rajneesh
vinod khanna - फोटो : file photo

सुपरहिट एक्टर विनोद खन्ना मां की निधन के बाद बहुत डिस्टर्ब हो गए। इस दौरान उनकी मुलाकात ओशो से हुई। वो उनसे इतने प्रभावित हुए कि अचानक फिल्मी करियर से संन्यास ले लिया। संन्यास के वक्त विनोद शादीशुदा थे। उनके दो बेटे अक्षय और राहुल थे। संन्यास के फैसले के बाद उन्होंने पत्नी गीतांजलि से तलाक ले लिया और अमेरिका जाकर ओशो के आश्रम में रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities and their spiritual guru osho rajneesh
vinod khanna - फोटो : file photo

विनोद खन्ना उनके आश्रम में बगीचे के माली बन गए। ओशो ने उन्हें स्वामी विनोद भारती नाम दिया था। वो वहां 4 साल तक रहे। एक इंटरव्यू में विनोद खन्ना ने बताया था कि अमेरिका के ओशो आश्रम में वो कई साल तक माली रहे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में टॉयलेट से लेकर थाली तक साफ की है।

विज्ञापन
bollywood celebrities and their spiritual guru osho rajneesh
mahesh bhatt - फोटो : file photo

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट हमेशा से लीक से हटकर काम करने में यकीन रखते आए हैं। उन्होंने कभी भी समाज की बंदिशें नहीं मानी हैं। ऐसा माना जाता है कि महेश भट्ट के व्यक्तित्व पर ओशो का काफी असर है, क्योंकि वो काफी समय तक ओशो रजनीश के अनुयायी रहे थे। बाद में ओशो से उनका मोहभंग हो गया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed