{"_id":"5aded0e64f1c1b042e8b51d1","slug":"bhojpuri-actor-pawan-singh-new-song-palangiya-a-piya-sone-na-diya-has-been-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह के 'पलंगिया सोने ना दिया' गाने ने मचाई धूम, 18 घंटे में देख चुके हैं 18 लाख से ज्यादा लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पवन सिंह के 'पलंगिया सोने ना दिया' गाने ने मचाई धूम, 18 घंटे में देख चुके हैं 18 लाख से ज्यादा लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'वांटेड' का है। इस फिल्म में पवन सिंह एक्शन करते नजर आएंगे और यह अंदाज उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गया था, अब गाना भी वायरल हो रहा है।
2 of 4
पवन सिंह के इस गाने का नाम 'पलंगिया सोने ना दिया' है। सोशल मीडिया में पवन सिंह के फैंस और भोजपुरी सिनेप्रेमी उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। 'पलंगिया सोने ना दिया' गाने को रिलीज होते ही यूट्यूब पर 18 घंटे में करीब 18 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ इन्दू सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है।
3 of 4
पता हो कि पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। पवन सिंह के फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्म 'वांटेड' में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका एंग्री मैन का रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें फिल्म 'वांटेड' से जुड़ी अन्य चीजों की तो, इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। दबंगई एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पवन सिंह के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। फिल्म 'वांटेड' 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।