Ravi Kishan Brother Passes Away: रवि किशन के भाई का निधन, अभिनेता बोले- 'बड़े भाई को बचा नहीं सका'
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश शुक्ला का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश किशन शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय रमेश किशन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रवि किशन ने ट्वीट करते हुए अपने भाई रमेश किशन के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भाई को बचाने की काफी कोशिश की थी।
रवि किशन ने ट्वीट में अपने भाई रमेश किशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुखद समाचार, आज मेरे बड़े भाई श्री रमेश शुक्ला जी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। बहुत कोशिश किया लेकिन बड़े भाई को बचा नहीं पाया। पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ाजनक है। महादेव आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। कोटि कोटि नमन। ओम शांति।'
दुःखद समाचार..!
— Ravi Kishan (@ravikishann) March 30, 2022
आज मेरे बड़े भाई श्री रमेश शुक्ला जी का एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में दुःखद निधन हो गया है l
बहुत कोशिश किया पर बड़े भईया को नहीं बचा सका, पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ा दायक
महादेव आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें l
कोटि कोटि नमन l
ओम शांति 🙏 pic.twitter.com/1EZr2vD6Hs
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन के भाई रमेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गोरखपुर के माननीय सांसद रवि किशन के अग्रज भाई रमेश शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ओम शांति।'
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने गोरखपुर के मा. सांसद श्री रवि किशन जी के अग्रज श्री रमेश शुक्ला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 30, 2022
महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ॐ शांति!