{"_id":"6304ac9f9631a52a6c4a76e8","slug":"bhojpuri-actress-monalisa-black-dress-bold-photos-getting-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: बेडरूम में शॉर्ट ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: बेडरूम में शॉर्ट ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके हर अवतार को बेहद पसंद करते हैं। कभी ट्रेडिशनल लुक में तो कभी शॉर्ट ड्रेस पहन मोनालिसा अक्सर अपनी अदाओं से अपने चाहने वालों को घायल कर देती हैं। आए दिन अपनी बोल्ड, हॉट और सिजलिंग तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं। इसी बीच आज भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह एक बार फिर कमाल लग रही हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
दरअसल, कुछ घंटों पहले मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा बेडरूम में डीप नेक ब्लैक शॉर्ट पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बेडरूम में बेड पर बैठकर तरह-तरह के सिजलिंग पोज दे रही हैं। तस्वीरों में वह टोन्ड बॉडी बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री की अदाएं देख उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों को साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'हैप्पी ट्यूसडे...यू आर ऑसम।' मोनालिसा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कमेंट बॉक्स में अभिनेत्री की तारीफ कर रहा है। एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'बेहद खूबसूरत।' दूसरे ने उन्हें गुड मॉर्निंग विश करते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग...नाइस फोटोज।' इसके साथ ही ज्यादातर लोग कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमेजी ड्रॉप कर रहे हैं।
बीते दिन भी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना एक छोटा सा डांस वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में मोनालिसा बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो के जरिए वह अपने डांस मूव्स और दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आई थीं। मोनालिसा भोजपुरी के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी बहुत पॉपुलर हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।