सब्सक्राइब करें

खुलासा: बॉलीवुड के निर्देशक ने की थी भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ गलत हरकत, रोते हुए निकली थीं बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee revealed that bollywood director misbehave with her talk about biasness towards artist
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शो की फिक्सिंग और होस्ट करण जौहर पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। अभिनेत्री का कहना था कि वो भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री हैं इसलिए उनके साथ भेदभाव हुआ। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी किसी कलाकार ने इस तरह का खुलासा किया है। इससे पहले भी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और सुपरस्टार रवि किशन उनके साथ होने वाले भेदभाव पर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि भोजपुरी सिनेमा में काम करने की वजह से उन्हें क्षेत्रवाद से गुजरना पड़ता है।



रानी चटर्जी ने किया खुलासा

अक्षरा के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने शुरुआती करियर में किन-किन दिक्कतों का सामना किया इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात की। रानी चटर्जी आज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं और वो कई फिल्मों को सफल कराने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। लेकिन रानी ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें निर्देशक की बदतमीजी का सामना करना पड़ा था।

bhojpuri actress rani chatterjee revealed that bollywood director misbehave with her talk about biasness towards artist
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड निर्देशक ने की थी बदतमीजी

रानी चटर्जी ने अपने साथ हुई घटना पर बड़ी ही बेबाकी से बातचीत की। उन्होंने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए बताया कि जब वो शुरुआत में फिल्म जगत में आई थीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अपने साथ घटित घटना पर बातचीत करते हुए रानी ने कहा, ‘जब मैं एक हिन्दी फिल्म के लिए बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक से मिलने उनके पास गई तो उन्होंने मेरे साथ बहुत ही बदतमीजी की थी’।

bhojpuri actress rani chatterjee revealed that bollywood director misbehave with her talk about biasness towards artist
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

भोजपुरी अभिनेत्री समझ कर हो रहे थे फ्रेंडली

रानी ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में आगे कहा, ‘अक्सर लोगों को ये लगता है कि मैं भोजपुरी सिनेमा से ताल्लुक रखती हूं तो मैं फ्रेंडली हो जाऊंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने तुरंत ही उस निर्देशक के खिलाफ आवाज उठाई और मैं सहज नहीं हूं ये बोलकर मैं वहां से निकल गईं। हालांकि बाहर आकर मैं इस घटना के बारे में सोचकर बहुत रोई और मैंने सोचा लोग कितने अधिक बुरे हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee revealed that bollywood director misbehave with her talk about biasness towards artist
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

मीटू में आया निर्देशक का नाम

रानी ने आगे इस खास बातचीत में कहा, ‘हर किसी को उनके कर्मों की सजा यहीं पर मिलती है। उन्होंने कहा, ‘उस निर्देशक का नाम मीटू मूवमेंट के दौरान सामने आया था। जिन्होंने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी उस महिला ने ठीक वही बातें लिखी थीं जो मेरे साथ भी घटित हुईं थीं। इसके अलावा रानी ने बताया कि उनकी भाषा और बॉडी को लेकर भी लोगों ने उनके साथ खूब भेदभाव किया है।

विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee revealed that bollywood director misbehave with her talk about biasness towards artist
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

सलमान ने कहा मैं आपको जानता हूं

रानी ने कहा जब वो लोकप्रिय होने लगीं तो लोगों के व्यवहार में बदलाव आया। उन्होंने कहा खतरों के खिलाड़ी के दौरान उन्हें खूब प्यार मिला। इसके अलावा रानी चटर्जी ने कहा जब सलमान खान से उनकी पहली मुलाकात हुई थी तो उन्होंने जैसे ही अपने बारे में बताया तो सलमान ने कहा, ‘मैं आपको जानता हूं, मैंने जुहू में आपके पोस्टर्स देखे हैं। सलमान के इस जवाब से मैं बहुत खुश हुई थी’। मैं जहां जाती हूं मुझे अब प्यार मिलता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed