फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: पढ़ाई से बचने के लिए रणबीर कपूर बने थे अभिनेता, बचपन से ही शुरू कर दिया था लड़कियों को डेट करना

Thu, 09 Sep 2021 04:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor became an actor to avoid studies, started dating girls from childhood
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सांवरिया कहे जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ चुना। उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है। ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई हो, लेकिन एक अच्छे अभिनेता के रूप में रणबीर करोड़ों लोगों की पसंद बन चुके हैं और साथ ही हर निर्देशक की पसंद भी।



एक्टर नहीं बनना चाहते थे रणबीर

रणबीर कपूर के परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी हर कोई अभिनय क्षेत्र में माहिर रहा है। ऐसे में रणबीर के मुंह से ये सुनना की वो अभिनय क्षेत्र में नहीं आना चाहते थे शायद प्रशंसकों को हैरान करने वाला है। एक बातचीत में रणबीर कपूर ने खुद ये बताया था कि वो कभी भी अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। लेकिन सिर्फ उन्हें अधिक पढ़ाई न करनी पड़े इसलिए उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का निर्णय लिया।

Ranbir Kapoor became an actor to avoid studies, started dating girls from childhood
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल के सामने किया था खुलासा

रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो में किया था। रणबीर ने बताया था कि वह अपने परिवार में सबसे अधिक पढ़ाई करने वाले लोगों में शामिल हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। रणबीर ने कहा, ‘हम सबके एक्टर बनने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है, हमारे परिवार में किसी ने भी पढ़ाई नहीं की और सभी को एक्टर बनना पड़ा। इतना ही नहीं रणबीर ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने दादा राज कपूर और बाकि सबसे अधिक पढ़ाई की है, जोकि 12वीं पास है।

Ranbir Kapoor became an actor to avoid studies, started dating girls from childhood
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

किसी ने दी थी पढ़ाई से बचने के लिए सलाह

दरअसल रणबीर का अभिनय में दिलचस्पी तब जागी जब उन्हें किसी ने ये बताया कि अभिनेता बनने के लिए पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है। रणबीर ने आगे कपिल से बातचीत में कहा, ‘मैं जब छोटा था तो किसी ने मुझे ये बताया था कि अभिनेता बनने के लिए पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होती’। रणबीर ने कहा ऐसा सुनकर उनके दिल में अभिनय करने का जुनून सवार हुआ’। रणबीर ने आगे कहा, ‘मुझे ये बहुत अच्छा लगता है। मुझे लगता है मैं अपने परिवार का नाम बनाए रखूंगा’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor became an actor to avoid studies, started dating girls from childhood
दोस्त के साथ रणबीर कपूर - फोटो : file photo

8वीं क्लास में बनाई थी पहली गर्लफ्रेंड

बता दें कि रणबीर कपूर बचपन से ही काफी हैंडसम हैं। उनकी जब भी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं तो उनकी लड़कियां फैन तारीफ करते हुए नहीं थकती। ऐसे में एक फैन ने जब उनसे उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा तो रणबीर ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने 8वीं क्लास में पहली बार किसी लड़की को डेट किया था। छत पर लड़की छुपकर बैठी हुई थी। मैंने उसे हाथ दिया लेकिन उसके बाद वो मेरे साथ कभी नहीं गई’।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor became an actor to avoid studies, started dating girls from childhood
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social media

गर्लफ्रेंड को देते थे बहन के कपड़े

हाल ही में कपिल शर्मा के शो में रिद्धिमा कपूर ने पहली बार टेलीविजन पर अपीरियंस किया। इस दौरान उन्होंने रणबीर को लेकर भी कई खुलासे किए। एक किस्सा साझा करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि एक बार जब वो लंदन से लौटी थीं तो उनका टॉप एक लड़की ने पहना हुआ था। जब रणबीर से उन्होंने उस लड़की के बारे में पूछा तो रणबीर ने जवाब देते हुए कहा कि वो उनकी दोस्त हैं। रिद्धिमा ने कहा बाद में मुझे पता लगा कि मेरे जो भी कपड़े गायब हो रहे हैं रणबीर वो अपनी गर्लफ्रेंड को देता था’। बता दें कि रणबीर जल्द ही गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed