भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैंस की कमी नहीं है। हर कोई रानी के अंदाज का दीवाना है। रानी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर रानी की दीवानगी का आलम यह है कि उनकी पोस्ट आते के साथ ही वायरल होने लगती है। एक बार फिर रानी चटर्जी ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। साथ ही वह उस खुशी को बयां करती नजर आ रही हैं, जो प्यार में पड़े किसी इंसान को महसूस होती है।
Rani Chatterjee: रानी ने 'भूल गई मैं इस दुनिया को' गाने पर साझा की रील, बोलीं- प्यार में हर चीज प्यारी लगती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रानी कार में बैठी हैं और ड्राइव कर रही हैं। उन्होंने बाकायदा सीट बेल्ट लगा रखी है। रानी का लुक भी काफी प्यारा लग रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। खुली जुल्फें रानी के लुक में चार चांद लगा रही हैं। रानी ने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है।
Celebs Diwali: किसी ने दोस्त तो किसी ने ऑफिस स्टाफ संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन
साझा किए गए वीडियो में रानी 'भूल गई मैं इस दुनिया को प्यार हुआ जबसे गाने पर' रील बनाती नजर आ रही हैं। गाने के साथ रानी की लिपसिंक टाइमिंग इतनी जबरदस्त है कि लग रहा है मानो रानी ही यह गाना गा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी ने काफी दिलचस्प कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'प्यार हो जाए तो हर चीज प्यारी लगती है।'
A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)
रानी के इस वीडियो पर यूजर्स काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रानी के पोस्ट के कमेंट बॉक्स में यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लाजवाब।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका अंदाज हमेशा ही सबसे अलग होता है।' आपको बता दें कि रानी अक्सर ही इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती हैं। कई बार वह फनी रील्स भी शेयर करती हैं तो कभी रोमांटिक और सीरियस। रानी चटर्जी अधिकांश पोस्ट में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं और अपनी खूबसूरती से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं।
Amitabh Bachchan: ऋषि सुनक के पीएम चुनते ही बिग बी ने लगाया भारत 'माता की जय' का नारा, ब्रिटेन पर कसा तंज