पिछले काफी दिनों से एमएमएस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अब साइन करने से कतरा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह अक्षरा सिंह का वीडियो हैं लेकिन, अक्षरा सिंह इस वीडियो को लेकर अपना अलग बयान दे चुकी हैं। इसके बावजूद वह लगातार ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इस समय अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर पर अगर नजर डाले तो उनके पास ज्यादा फिल्में नहीं है। एक समय में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्मों में अक्षरा सिंह ने खूब काम किया।
Akshara Singh: सुर्खियां बटोरने के बाद भी अक्षरा का करियर संकट में, इस नई शर्त से निर्माताओं ने किया किनारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा की वही हीरोइनें कामयाब है। जो भोजपुरी नायकों की छत्रछाया में काम करती है। किसी जमाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच नजदीकियों के खूब चर्चे थे और अक्षरा सिंह लगभग पवन सिंह के साथ उनकी सभी फिल्मों में नजर आती थी। लेकिन पवन सिंह से अलगाव के बाद उन्होंने अपनी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ बना ली और वह खेसारी लाल यादव के साथ फिल्में करने लगी। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि खेसारी लाल यादव ने भी अब अक्षरा सिंह के दूरी बना लिया है।
GoodBye: रिलीज से पहले गुडबाय के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा, ओपनिंग डे पर इतने रुपये में मिलेगा फिल्म का टिकट
अक्षरा सिंह के बारे में एक और बात का खुलासा हुआ है। जिससे प्रोड्यूसर अब उनसे दूरी बनाने लगे है। सूत्र बताते हैं कि अक्षरा सिंह से जब भी कोई निर्माता अपनी फिल्म के लिए अप्रोच करता है तो, वह अपनी मां और पिता को भी फिल्मों में लेने का सुझाव देती है। बता दें कि अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और उनके पिता बिपिन सिंह भी एक्टर है। उनकी मां जहां कई भोजपुरी फिल्मों में मां का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, उनके पिता बिपिन सिंह कई भोजपुरी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं।
Ira Khan-Nupur: वायरल हुआ आयरा-नुपुर का रोमांटिक वीडियो, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं आमिर की लाडली
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका देवी गीत पर म्यूजिक वीडियो 'चौसठ जोगनिया माई' रिलीज हुआ है। एमएमएस वीडियो कांड के बाद अक्षरा सिंह को ट्रोल्स से खूब खरी खोटी सुननी पड़ी है। हाल ही उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' साइन की है। इसके अलावा उनकी भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' रिलीज होने वाली है। जिसमें उन्होंने नवोदित राहुल शर्मा के साथ काम किया है।
Alia Bhatt: अवॉर्ड स्पीच के दौरान आलिया भट्ट के बेबी ने की क्यूट हरकत, अभिनेत्री ने किया खुलासा