फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: 'दो घूंट' गाने के भोजपुरी वर्जन में खेसारी और नम्रता ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर मिले ताबतोड़ व्यूज

Mon, 29 Aug 2022 09:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Kehsari Lal Yadav Namrata Malla Shilpi raj Song Do Ghoont got millions of views gets viral internet
खेसारी लाल यादव, नम्रता मल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता। भोजपुरी सिनेमा की तरफ लोगों के बढ़ते रुझान के कारण खेसारी की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। खेसारी को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन भी कहा जाता है और वह हमेशा ही ट्रेंड में बने रहते हैं। खेसारी का हर गाना चाहे वह नया हो या फिर कोई पुराना म्यूजिक वीडियो, इंटरनेट पर अक्सर वायरल होता रहता है। सावन में भोले के गीतों से लेकर उनके पिछले दिनों रिलीज हुए रोमांटिक सॉन्ग्स तक सभी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इसी क्रम में खेसारी का हाल ही में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना 'दो घूंट' खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दर्शक रिपीट पर सुन रहे हैं, जिसकी वजह से इसको धमाकेदार व्यूज मिल रहे हैं।   

Bhojpuri Kehsari Lal Yadav Namrata Malla Shilpi raj Song Do Ghoont got millions of views gets viral internet
खेसारी लाल यादव, नम्रता मल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर हिट साबित होते हैं। इतना ही नहीं उनके नए गानों से लेकर पुराने गानें तक इन दिनों यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहे हैं। इन्हीं में से एक गाना 'दो घूंट' है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस मॉडल और अभिनेत्री नम्रता मल्ला के साथ नजर आ रहे हैं, जो एक बोल्ड अदाकारा हैं। खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला पर फिल्माए गए इस रोमांटिक आइटम नंबर को अब तक 3.6 करोड़ यानी 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी पुलिस ऑफिसर बन नम्रता के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं और दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री भी बहुत रास आ रही है। 

Bhojpuri Kehsari Lal Yadav Namrata Malla Shilpi raj Song Do Ghoont got millions of views gets viral internet
‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

'दो घूंट' म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस से सभी को दीवाना बना रही हैं और उनके डांस मूव्स की भी लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक तरफ ऑन स्क्रीन पर नम्रता मल्ला और खेसारी की केमिस्ट्री लोगों को भा रही है, वहीं ऑफ स्क्रीन खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज कमाल कर रहे हैं। मतलब साफ है, ‘दो घूंट’ को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जोड़ियों को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Kehsari Lal Yadav Namrata Malla Shilpi raj Song Do Ghoont got millions of views gets viral internet
‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सॉन्ग ‘दो घूंट’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे दर्शक जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं और बीते सात महीने में इसे 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही छह लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है और नम्रता के सिजलिंग डांस मूव्स को लक्की विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed