फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh VS Khesari: 'मेरे साथ भी वही हो रहा है जो सुशांत के साथ हुआ था', पवन सिंह से विवाद पर बोले खेसारी लाल

Wed, 04 May 2022 04:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 04 May 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari Lal dragged the name of Sushant Singh Rajput in the controversy with Pawan Singh
Khesari Lal Yadav, sushant singh rajput, pawan singh - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी लाल के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था, जिसमें शख्स ने खेसारी लाल और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद खेसारी ने बिहार पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वहीं, अब इस पूरे विवाद में खेसारी लाल को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है। खेसारी ने पवन सिंह के साथ अपने विवाद पर सुशांत सिंह का नाम खींच लिया है। 

Bhojpuri: Khesari Lal dragged the name of Sushant Singh Rajput in the controversy with Pawan Singh
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेते हुए कहा है कि उनके साथ ही वही हो रहा है, जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। उन्होंने लिखा, 'आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।'
 

Bhojpuri: Khesari Lal dragged the name of Sushant Singh Rajput in the controversy with Pawan Singh
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों एक शख्स ने खेसारी लाल के खिलाफ वीडियो जारी किया था, जिसमें इस शख्स ने खुद को पवन सिंह का फैन बताया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद खेसारी लाल ने बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई थी। अभिनेता ने लिखा, 'मेरी नीतीश कुमार जी और बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें। गाली ही नहीं बल्कि मेरी पत्नी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपका खेसारी।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari Lal dragged the name of Sushant Singh Rajput in the controversy with Pawan Singh
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, खेसारी लाल ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है, तो जिम्मेदार आपकी होगी बिहार पुलिसवालों। ये निर्लज वीडियो बनाकर धमकी दिए जा रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गई है क्या मुख्यमंत्री जी?'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed