सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘बोंधु तीन दिन 2.0’ ने मचाया धमाल, रिलीज के दो दिन बाद भी कर रहा ट्रेंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 05 Oct 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Shilpi Raj and Khesari Lal Yadav new song bondhu teen din 2.0 with Arshiya Arshi is trending
बोंधु तीन दिन 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ ही अपने गानों से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बोंधु तीन दिन 2.0' रिलीज हुआ था, जो रिलीज के दो दिन बाद भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। अर्शिया अर्शी के साथ खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Trending Videos
Bhojpuri: Shilpi Raj and Khesari Lal Yadav new song bondhu teen din 2.0 with Arshiya Arshi is trending
बोंधु तीन दिन 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

सारेगामा भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किए इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। गाने को भोजपुरी और बांग्ला भाषा को मिक्स कर बनाया गया, जो लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं, अब ये गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही इसके व्यूज भी लगातार बढ़ रहे हैं।

Alia Bhatt: सामने आईं आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें, अभिनेत्री की सादगी ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Shilpi Raj and Khesari Lal Yadav new song bondhu teen din 2.0 with Arshiya Arshi is trending
बोंधु तीन दिन 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों ने भोजपुरी के साथ ही बांग्ला वर्जन भी खुद ही गाया है। दोनों की आवाज का जादू लोगों को पसंद आ रहा है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, तो इसे म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वहीं, गाने को कोरियोग्राफ प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान ने किया है। इसके अलावा प्रोडक्शन जय एस तिवारी ने किया है।

KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर अमिताभ बच्चन के लिए हुआ कुछ ऐसा खास, देख बिग बी नहीं रोक पाए अपने आंसू

Bhojpuri: Shilpi Raj and Khesari Lal Yadav new song bondhu teen din 2.0 with Arshiya Arshi is trending
बोंधु तीन दिन 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

'बोंधु तीन दिन 2.0' में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी की जोड़ी भी लोगों का दिल जीत रही है। गाने में दिखाया गया है कि शादी में अर्शिया साड़ी में हैं और खेसारी शॉर्ट्स में ही पहुंच जाते हैं, जिसके बाद दोनों में नोंकझोक होती है। अर्शिया ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वह वेस्टर्न ड्रेस में भी नजर आ रही हैं। वहीं, खेसारी हाफ पेंट और हाफ शॉर्ट्स में ठुमके लगाते दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed