फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Song: लोगों पर चला शिल्पी राज की आवाज का जादू, 'सिलवटिया' गाने को अब तक मिल चुके इतने व्यूज

Wed, 08 Jun 2022 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Jun 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Singer Shilpi Raj new song Silvatiya goes viral on internet after mms controversy
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ उनका गाना अभी भी धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम सिलवटिया है जो देखते ही देखते यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को लगातार लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह गाना हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रहा है। 2 महीने पहले रिलीज हुआ शिल्पी का यह गाना अभी भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

Bhojpuri Singer Shilpi Raj new song Silvatiya goes viral on internet after mms controversy
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
80 लाख के पार हुए व्यूज

हाल ही में रिलीज हुए कई भोजपुरी गानों के बीच सिलवटिया गाने ने लोगों के बीच एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि 60 दिनों के बाद भी गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे लाइक करने वालों की संख्या 61 हजार के पार चली गई है। बता दें कि इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया था।

Bhojpuri Singer Shilpi Raj new song Silvatiya goes viral on internet after mms controversy
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस कर रहे जमकर कमेंट

शिल्पी के इस गाने पर फैंस कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसा रहे हैं। लोग अपनी फेवरेट सिंगर की तारीफ में करते हुए उनके गाए गाने की सराहना कर रहे हैं। गाने पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'अच्छा गाना है शिल्पी जी।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पी जी मुझे आपकी आवाज बहुत अच्छी लगती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Singer Shilpi Raj new song Silvatiya goes viral on internet after mms controversy
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में घिर चुकी हैं सिंगर

कुछ समय पहले शिल्पी राज विवादों में आ गई थीं। उनका एक कथित वीडियो सामने आया था। दावा किया जा रहा था कि यह सिंगर का ही वीडियो है। हालांकि इससे शिल्पी राज ने इनकार करते हुए कहा था कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा था कि वह बहुत संघर्ष के बाद यहां तक पहुंची हैं इस वजह से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed